अजीबो-गरीब फैसला: तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रात गुजारेगा पति, संडे को मिलेगी छुट्टी
काफी मशक्कत और 12 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मामले को शांत कराया गया और एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया गया जिसमें पति को 3 दिन पहले पत्नी के साथ तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने की बात कही गई।
पटना। राजधानी पटना के थाने में एक ऐसा मामला आया जिसे सुलझाने में पुलिस के पसीने छूटने लगे। काफी मशक्कत और 12 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मामले को शांत कराया गया और एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया गया जिसमें पति को 3 दिन पहले पत्नी के साथ तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने की बात कही गई। वही पति के द्वारा भी थाने में अपनी बात रखी गई जिसमें एक दिन की छुट्टी की बात कही गई थी जिसे देखते हुए उसे रविवार को छुट्टी देने का फैसला सुनाया गया।

क्या है मामला?
मामला राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाने में देखने को मिला। जहां दो महिला एक आदमी को अपना पति बता रही थी और बराबर की हिस्सेदारी की मांग करते हुए थाने पहुंची थी। पहली पत्नी का कहना था कि वह हमारे साथ नहीं रहते तो दूसरी उससे संपत्ति की मांग कर रही थी। बात-बात पर दोनों थाने में ही महाभारत करना शुरु कर देती थी। वहीं थाने में बंद दोनों महिला के पति उचित न्याय की गुहार लगा रहा था। तीनों पति-पत्नियों के बीच चल रहे महाभारत लगभग 12 घंटे तक चला जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह तीनों को समझाते हुए मामले को शांत कराया।

पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं
मिली जानकारी के मुताबित पटना के फुलवारीशरीफ इलाके के रहने वाले अरुण कुमार पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर लिए जब इस बात की जानकारी पहली पत्नी को हुई तो वह इसका विरोध करने लगी। इसी को लेकर इन दोनों में हमेशा विवाद चलता रहता था। पहली पत्नी का आरोप था कि उसकी शादी परिवार वालों की मर्जी से 1996 में हुई थी। शादी के बाद उसके 3 बच्चे भी हुए। इसी बीच अरुण को एक दूसरी महिला से प्यार हो गया और इसी प्यार के वजह से उसने उसके साथ शादी कर ली।

दूसरी पत्नी को किराए के मकान पर रखता था
शादी के बाद जहां पहली पत्नी को घर में रखता था तो दूसरी को किराए के मकान पर। रोजाना बहाना बनाकर घर से एक दूसरे से मिलने के लिए जाता था। कभी पहली पत्नी को बहाना बनाकर कुछ कहता तो कभी दूसरी को धीरे-धीरे इन दोनों को एक दूसरे पर शक होने लगा। फिर दोनों के सामने सच्चाई आई जिसके बाद दोनों पत्नी अपना हक लेने के लिए थाने पहुंची और हंगामा करने लगी। इस हंगामा को सुलझाने में पुलिस दिनभर लगी रही। जिसके बाद हफ्ते में 3 दिन पहली पत्नी के साथ तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने की बात कही गई जिसे दोनों पत्नियों ने खुशी खुशी मान लिया। वहीं एक दिन संडे को पति को छुट्टी दी गई जिसमें पति अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications