लव मैरिज करने पर कपल को मिली ये खौफनाक सजा, जान कर दहल जाएगा दिल
पटना। प्यार करने वालों का दुश्मन हमेशा से ही जमाना रहा है और अगर गलती से वे घरवालों से बगावत कर शादी करते हैं तो इसके लिए कई तरह की खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया जाता है। इसी तरह का एक मामला बिहार के कैमूर जिले में प्रकाश में आया है जहां एक दूसरे से प्यार करने वाले लड़के-लड़की ने परिवार वालों से बगावत कर अंतर्जातीय शादी कर ली। शादी के बाद गुस्साए लड़की वालों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए लड़के के पूरे परिवार को गोलियों से भून डाला।

लड़की के घर वालों ने कर दी लड़के के मां-बाप की हत्या
इसमें दो लोगों की मौत हो गई व अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं शादी करने वाले दोनों प्रेमी जोड़े अभी तक फरार हैं।

घर वालों पर झोंक दी अंधाधुंध फायरिंग
जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के रहने वाले अरविंद सिंह की लड़की को गांव के ही एक लड़के से प्यार हो गया था। प्यार में पड़े इन दोनों प्रेमी जोड़े ने अपने घर वाले से बगावत कर शादी कर ली और गांव छोड़कर निकल गए। जैसे ही लड़की वालों को शादी की खबर लगी वह गुस्से में आग बबूला हो उठे और देर रात लड़के के घर पर धावा बोल दिया। आधुनिक हथियार से लैस आठ-दस लोग ने लड़के के घर पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक लड़के के माता-पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी दोनों बहने गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हैं।

अलग जाति में की थी शादी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले अमर चौधरी के लड़के ने अरविंद सिंह की लड़की को प्रेम प्रसंग में अपने साथ भगाकर शहर ले गया था और उसके साथ शादी कर ली थी। दोनों अलग-अलग जाति से आते थे। इसी को लेकर आज यह गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें अमर चौधरी और उनकी पत्नी की मौत हो गई है और उनकी दोनों बेटियों को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications