तेजस्वी यादव ने कहा- अगर एक महीने में 19 लाख लोगों को रोजगार नहीं मिला तो करेंगे जनआंदोलन
पटना। सोमवार को 17वीं बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। इस दौरान कई विधायकों को प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने शपथ दिलवाई। इस दौरान सत्र से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर एक महीने के अंदर बिहार में 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला तो हम सड़कों पर जन आंदोलन करेंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि 15 साल में 60 बड़े घोटाले हुए हैं। भ्रष्टाचारियों का बचाव करना नीतीश कुमार की फितरत है।

इसके अलावा नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू चोरी से सत्ता में आई है। बिहार में नीतीश कुमार का दल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। राजद सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कैबिनेट के दर्जनों मंत्री पर संगीन आरोप हैं। इसके अलावा जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर ट्वीट के जरिये तंज कसा।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है और सीबीआई जांच कर रही है, कोर्ट मे केस है। फिर भी अशोक चौधरी कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार नॉट ए बिग डील।
Recommended Video
इसके अलावा दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे मगर वो रास्ते में पड़े मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस घटना की गहन जांच कर दोषियों को नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications