तेजस्वी यादव का तंज, कहा- चुनाव खत्म होते ही बिहार को भूल जाएगी भाजपा
पटना। कृषि बिल को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि कृषि बिल को लेकर हम फिर से प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वह बिहार की बात कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होगा यह बिहार को भूल जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोई भी केंद्रीय टीम नहीं भेजी।
Recommended Video

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर बयानों के जरिये हमला बोला था। उन्होंने रविवार को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लिखा था कि पिता को भूलने वाले जनता की क्या भलाई करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि तेजस्वी यादव को देखकर औरंगजेब की याद आती है। रघुवंश बाबू के साथ जो किया, वह सबको याद है। लेकिन अपने पिता और राजद (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ वह क्या करना चाहते हैं, यह थोड़ा शोध का विषय है।
साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि आप कहीं भी देख लीजिए, तेजस्वी के अलावा किसी का चेहरा राजद के पोस्टर पर नहीं दिखता है। लालू प्रसाद पूरी तरह से गायब हैं। आखिर तेजस्वी का एजेंडा क्या है, वे उस चेहरे से क्यों भाग रहे हैं, जो उनके पिता भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications