'नहीं दिया नीतीश कुमार को कोई ऑफर', सीएम की 'ना' पर Tejashwi Yadav का रिएक्शन, जानिए क्या बोले
Tejashwi Yadav News: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से मची हलचल पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार ने फिर से आरजेडी (RJD) के साथ जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'इन(RJD) लोगों ने कुछ काम नहीं किया है। मैं 2 बार गलती से उनके साथ चला गया। अब मैं पुराने साथियों के साथ वापस आ गया हूं।'
नीतीश कुमार ने कहा था कि मैं अब इधर-उधर नहीं जाऊंगा। नीतीश कुमार के इस बयान पर अब आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार पूरी तरह हाईजैक हो चुके हैं। उनके कुछ बोलने और नहीं बोलने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता।

नीतीश कुमार हो चुके है हाईजैक
दरअसल, तेजस्वी यादव रविवार को मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम के तहत मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, 'अब उन्हें (नीतीश कुमार) को राजनीतिक बयान देने के लिए प्रेस रिलीज का सहारा लेना पड़ता है। वह अब रिटायर और हाईजैक हो चुके है।'
थक चुके हैं, कोई निर्णय लेने लायक नहीं रहे
तेजस्वी ने आगे कहा कि रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार सरकार चला रहे हैं और उनके अगल-बगल दिल्ली और पटना रहने वाले लोग रहते हैं और यही लोग उनको गाइड कर रहे हैं। वही लोग अपने फायदे के लिए भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने होश में नहीं हैं। वह अब कोई निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं, थक चुके हैं।
नहीं दिया नीतीश कुमार को कोई ऑफर
इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश को किसी भी तरह का ऑफर देने की बात से इनकार किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें अपने साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्हें स्थिर रहने दीजिए। लालू का अपना अलग अंदाज है, उन्हें किसी ने कोई ऑफर नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: NDA में क्या सबकुछ ठीक, 'नाराज़ नीतीश' को मनाने आ रहे अमित शाह!, अटकलों का बाज़ार गर्म












Click it and Unblock the Notifications