बिहारः फोन टेपिंग विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा- सरकार बेडरूम में ताका-झांकी करे तो बुरी बात है
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई और फोन टेपिंग विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी में दखल देना और फोन टेपिंग कराना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि बेडरूम में कोई क्या कर रहा है, सरकार यह देखने लग जाए तो इससे बुरा क्या हो सकता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार को निरंकुश बताते हुए कहा कि आखिर यह सरकार देश को कहां ले जा रही है। इसके अलावा ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। निकम्मी भ्रष्ट ड़बल इंजन सरकार ने तेल, खाद, बीज,सिंचाई, जुताई, बुवाई, दवाई सहित सभी खाद्य पदार्थों को महँगा कर दिया है। देशवासियों को अब इस जुमलेबाज सरकार के हिंदू-मुसलमान व छद्म राष्ट्रवाद के दुष्प्रचार व बहकावे में नहीं आकर जनहित से जुड़े असल मुद्दों पर सवाल-जवाब करना ही होगा।जुताई बुवाई निराई गुड़ाई सिंचाई कटाई पिसाई रसोई दवाई सब महँगा हो चुका है लेकिन कमाई जीरो है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बकरीद की बधाई दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि आप सबों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद! ये ईद आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं ख़ुशियाँ लाए और ये ख़ुशियाँ बेशुमार बढ़ती रहें। ईद-उल-अज़हा कुरबानियों का अक्स है।इन कुरबानियों का असल मायना एक दूसरे का ख़्याल रखने और एक दूसरे को महफ़ूज़ रखने में है।












Click it and Unblock the Notifications