पीएम मोदी की रैली में नजर नहीं आए नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सवाल पूछा है कि आखिर क्यों बिहार में भाजपा की रैलियों से नीतीश कुमार नदारद हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनाव रैली को संबोधित किया, लेकिन पीएम की रैलियों में नीतीश कुमार नजर नहीं आए, जिसपर तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर कहां हैं नीतीश जी, आखिर भाजपा उन्हें रैलियों में क्यों नहीं बुला रही है। आज वो पीएम मोदी की रैली में भी नजर नहीं आए। वह पीएम मोदी की किसी भी रैली में नजर नहीं आए। मैं अभी भी नीतीश कुमार का सम्मान करता हूं। भाजपा उनकी मौजूदा सहयोगी है, ऐसे में भाजपा को इस मामले पर स्पष्ट तौर पर चीजों को साफ करना चाहिए।

tejashvi yadav

जिस तरह से पीएम मोदी ने रैली में आरजेडी पर निशाना साधा और कहा कि आरजेडी ने प्रदेश में विकास को रोका। इसके साथ ही पीएम ने पूछा क्या उनका चुनाव चिन्ह लालटेन स्मार्टफोन को रिचार्ज कर सकता है। पीएम मोदी के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर इसका क्या मतलब है। क्या जिस कीचड़ में कमल खिलता है, उससे मोबाइल फोन चार्ज होता है।

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि आरजेडी, कांग्रेस समेत विपक्षी नेता संविधान को लेकर गलतफहमी फैला रहे हैं। इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि तकरीबन सभी भाजपा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि उनकी पार्टी संविधान को बदल देगी, अगर पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में आते हैं। आखिर क्यों पीएम मोदी इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि आखिर क्यों पीएम महंगाई को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। गरीबी को कम करने का वादा, काला धन को वापस लाने का वादा किया गया था। आखिर इन वादों का क्या हुआ। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बारे में बात करते हैं। हम युवाओं में पेन बांटने की बात करते हैं। लेकिन भाजपा नेता नौकरी मांगने वाले युवाओं के हाथ में तलवार देना चाहते हैं। भाजपा नेता असल मुद्दों को नकार नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+