Video: ट्रोलर्स के निशाने पर मंत्री तेज प्रताप,अभिनेत्री काजोल की वैक्स स्टैच्यू के साथ पोज़ देने पर हुए ट्रोल
Tej Pratap Yadav Viral Video: इंस्टाग्राम पर तेज प्रताप यादव ने मॉल घूमते हुए स्टैच्यू के साथ पोज़ दिया है, इसके बाद से ही वह ट्रोलर्स के निशान पर आ गए हैं।

Tej Pratap Yadav (वन एवं पर्यावरण मंत्री, बिहार सरकार) राजधानी पटना के सिटी सेंटर मॉल का नज़ारा लेने पहुंचे थे। मॉल में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के वैक्स स्टैच्यू के साथ पोज़ दिया। काल चश्मा और टी शर्ट के पोज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की मोम की मूर्ति के साथ तेज प्रताप यादव के पोज़ के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक यूज़र ने लिखा कि यही देखना बाकी रह गया था। वहीं दूसरे ने लिखा के भोजपुरी फिल्म के फ्लॉप हीरो। इसके अलावा भी कई और कमेंट्स उनके इंस्टग्राम हैंडल पर लोगों ने किया है।
आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना के सिटी सेंटर मॉल में वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन किया गया था। इसी दौरान तेज प्रताप यादव भी वहां पहुंचे थे। स्टैच्यू के साथ पोज़ देते हुए उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है पटना के लोदीपुर में यह म्यूज़ियम तैयार किया गया है।
हाफ टी शर्ट और जींस पहने हुए तेज प्रताप यादव ने कंधे पर किनारे की तरफ छोटा वाला बैग लटकाए हुए नज़र आए। तेज प्रताप यादव को लेकर यह चर्चा है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के बहुत बड़े फैन हैं। वैक्स म्यूजियम में जब उन्होंने काजोल की मूर्ती देखी तो खुद को रोक नहीं सके और काले चश्मे के साथ मोम की मूर्ति के साथ पोज मारते नज़र आए।
गौरतलब है कि मोम की मूर्ति बिल्कुल ज़िंदा इंसान की तरह लग रही है। ब्लू कलर की गाउन में काजल पोज वाली वैक्स की मूर्ति लोगों को काफी पसंद आ रही है। तेज प्रताप के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कूल लूक में तेज प्रताप वैक्स स्टैच्यू की कमर में एक हाथ डालकर फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications