Tej Pratap Yadav के सरकारी बंगले में हुई लाखों की चोरी, वृंदावन से आए लोक कलाकारों पर जताया शक
Tej Pratap Yadav: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव पटना स्थित सरकारी आवास पर 5 लाख रुपए के कीमती सामान को चोरी हो गई। तेज प्रताप के करीबी ने वृंदावन से आए कलाकारों पर चोरी का आरोप लगाया है।

Tej Pratap Yadav: होली के मौके पर बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी हो गई। चोरी के संबंध में तेज प्रताप यादव के निजी सचिव मिशाल सिन्हा ने सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल, होली के मौके पर तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास 3 स्ट्रैंड रोड पर वृंदावन से लोक कलाकार कार्यक्रम के लिए आए थे। इस दौरान तेज प्रताप यादव कालाकर और पार्टी नेताओं के साथ होली खेल रहे थे। तो वहीं, दूसरी तरफ उनके सरकारी आवास में 5 लाख रुपए के कीमती सामान को चोरी हो गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि होली कार्यक्रम के दौरान ही ये चोरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में दीपक कुमार और पांच अन्य लोगों के खिलाफ 5 लाख की कीमती वस्तुओं की चोरी के आरोप में 10 मार्च को सचिवालय पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तेज प्रताप के करीबी मिसाल सिन्हा ने आरोप लगाया गया है कि मंत्री के आवास पर होली के दौरान कार्यक्रम करने के लिए बुलाए गए लोक कलाकारों ने वृंदावन जाने से पहले 9 मार्च को चोरी की थी।
होली कार्यक्रम को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर वृंदावन से कलाकारों को बुलाया था। वृंदावन से आए कलाकारों ने 9 मार्च को अपनी प्रस्तुती दी और 10 मार्च की सुबह चले गए। वृंदावन से आए कलाकारों के जाने के बाद इस चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तेज प्रताप के निजी सहायक मिसाल सिन्हा ने चोरी के संबंध में सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी। जिसमें बताया गया कि लोक कलाकारों से फोन पर इस बाबत पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि लोक कलाकारों ने मंत्री को धमकी दे दी।
Recommended Video

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर FIR की एक कॉपी भी वायरल हो रही है, जिसे कथित तौर पर मिसाल सिन्हा द्वारा सचिवालय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। तो वहीं, सचिवालय थाना प्रभारी भागीरथ प्रसाद यादव ने इस बाबत मीडिया कर्मियों को बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन वृंदावन के लोक कलाकार द्वारा चुराए गए सामानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications