लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप अब बेचेंगे बासमती चावल, कहा- अपना कमाओ अपना खाओ

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों बिजनेस सेक्टर में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने पहले अगरबत्ती का बिजनेस शुरू किया और अब अपने सरकारी आवास में बाजार में बासमती चावल का बिजनेस करने जा रहे हैं। इसके बाद अन्य उत्पादों को भी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के नाम पर बनाई गई कंपनी एल आर राइस एंड मल्टीग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बसंत पंचमी के मौके पर उत्पाद को बाजार में उतारने का फैसला किया है। पहले केवल पूरे बिहार में चावल का व्यापार किया जाना है। तेज प्रताप यादव इस कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं।

tej pratap yadav going to sell basmati rice in bihar

राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के मकसद से ही एलआर राइस एंड मल्टीग्रेस की शुरुआत की गई है। तेज प्रताप ने योजना बनाई है कि चावल की खरीद सीधे किसानों से की जाएष कंपनी का स्लोगन भी है कि अपना उपजाओ अपना कमाओ और अपना खाओ। बिहार में जिला और ब्लॉक स्तर पर वितरक बहाल करने की भी योजना है।

कंपनी का कारोबार पूरे बिहार में होगा बाद में दूसरे प्रदेश में भी इसके विस्तार करने की प्लानिंग है। बता दें कि फिलहाल तेज प्रताप यादव पटना के दानापुर स्थित लालू खटाल में अगरबत्ती की फैक्ट्री चला रहे हैं। फैक्ट्री के बगल में ही तेज प्रताप यादव का शोरूम भी बना हुआ है। तेज प्रताप यादव ने इस फैक्ट्री की निगरानी अपने जिम में ही रखी है। शोरूम में मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

तेज प्रताप यादव की मानें तो मंदिर में चलने वाले फूलों का प्रयोग करके ही उनकी फैक्ट्री में आयुर्वेदिक अगरबत्ती का निर्माण किया जाता रहा है। तेज प्रताप यादव द्वारा बासमती चावल बेचने की योजना से लोगों में कौतूहल बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+