तेज प्रताप ने छात्र जनशक्ति परिषद का किया गठन, कहा- ये RJD का महत्वपूर्ण अंग होगा
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की नाराजगी अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप लगातार छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तंज कस रहे हैं। बीते रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष भी घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष बनाने और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कार्रवाई नहीं होने के चलते तेज प्रताप खफा चल रहे हैं।
Recommended Video

रविवार को तेज प्रताप ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद से वे नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह आंदोलन बिहार सहित अन्य राज्यों में भी होगा। उन्होंने युवाओं से इस मिशन में जुड़ने की अपील की। संगठन का नया फेसबुक और ट्विटर पेज भी बनेगा। सदस्यता फॉर्म भी तैयार किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में कैंप भी लगाए जाएंगे।
तेजप्रताप ने बताया कि छात्र जनशक्ति परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दे को दमदार तरीके से उठाएगी। यह संगठन RJD का ही अंग होगा। RJD को मजबूत बनाना ही छात्र जनशक्ति परिषद का बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छात्र RJD अलग तरीके से चलेगा और अलग काम करेगा।
बता दें कि लालू प्रसाद के बड़े बेटे और कृष्ण भक्त तेजप्रताप यादव ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर पटना इस्कॉन मंदिर पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस मंदिर को बर्बाद किया जा रहा है। यहां महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। मंदिर की आड़ में दुर्गंध मचाया जा रहा है। मेरे पास इसके सबूत हैं। उन्होंने आगे कहा कि आठ साल के बच्चे के साथ वहां कांड हुआ है। मेरे पास इसके बारे में पूरा सबूत है। इसे मैं लोगों के सामने लाऊंगा। पापियों का सबूत मैं लोगों के सामने जल्द लाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications