तेज प्रताप यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, पेट दर्द की हुई शिकायत

पटना। सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द होने के चलते मीठापुर स्थित एक निजी जांच केंद्र पर उनका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। पेट में दर्द होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि तेजप्रताप आज महंगाई के विरुद्ध राजद के हल्ला बोल कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। वहीं से अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सगुना मोड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया।

tej pratap yadav complain stomach pain

बता दें कि इससे पूर्व भी 6 जुलाई को तेज प्रताप की तबीयत खराब हो गई थी। आनन-फानन में फैमिली डॉक्टर को उनके आवास पर बुलाया गया था। इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।यहां डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया था और एंबुलेंस खड़ी कर दी गई थी। उस समय तेज प्रताप को देखने पहुंचे डॉ. एस के सिन्हा ने कहा था कि उन्हें शरीर में हल्का दर्द हो रहा है और बुखार हो रहा है। सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है।'

गौरतलब है कि 30 जून को तेजस्वी और उनके भाई तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज ली थी। वैक्सीन लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन न लेने पर सवाल खड़ा कर रहे थे। जिनको बोलना है वो तो बोलते रहेंगे। मैंने ये तो नहीं कहा था कि वैक्सीन नहीं लूंगा, मैंने कहा था कि समय आने पर ले लूंगा।

Recommended Video

      Inflation के खिलाफ RJD, Tejashwi Yadav और Tej Pratap Yadav ने यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+