राजनीति से संन्यास की घोषण करने वाले लालू के बड़े बेटे ने सड़क पर चलाया रिक्शा
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री औऱ विधायक तेज प्रताप यादव क्षितिज पर चमकने और खुद को स्थापित करने के लिए एक अलग अंदाज में नजर आए। तेज प्रताप यादव अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'सत्तू पार्टी विथ तेज प्रताप यादव' का आयोजन किया। उन्होंने सबके साथ बैठ कर सत्तू तो खाया ही अपने व्यक्तित्व और कार्यंकर्ताओ को मोहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। तेजप्रताप इस दौरान महुआ की सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए भी दिखाई दिए।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और महुआ विधायक तेजप्रताप यादव के कई रंग देखने को मिले। तेजप्रताप ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सत्तू पार्टी तेजप्रताप के संग कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने रिक्शा पर अपना हाथ आजमाया और फिर चारा काटने वाली मशीन भी चलाई। रिक्शा पर हरा और लाल लालटेन बंधा था। पहले तो तेजप्रताप ने रिक्शा की सवारी की लेकिन बाद में खुद उसे चलाने लगे।
तेजप्रताप ने सबके साथ बैठकर सत्तू खाया ही और साथ ही कार्यकर्ताओं को लोगों का दिल जीतने के लिए कई काम किए। एक समर्थक के लाइन होटल पर रुके, निरीक्षण किया। इसके बाद करहटिया पंचायत के एक दलित के घर जा कर उनके चापाकल पर स्नान किया और ट्वीटर पर लिखा कि बहुत मीठी अनुभूति थी गांव के चापाकल की ठंडी पानी से नहाने का। इतना ही नहीं तेजप्रताप एक बार फिर साइकिल पर सवार हुए और गांव की सड़कों पर तेजी से पैडल मारते हुए काफी दूर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ के आगे आगे चलते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से इलाके के बारे में जानकारी और उनके बारे में भी तेजप्रताप ने उत्सुकता दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications