'बिहार पुलिस ने किया महिलाओं के साथ दुशासन वाला बर्ताव', नर्सों पर लाठीचार्ज पर भड़के तेजप्रताप
नई दिल्ली, 7 मई। बिहार के पीएमसीएच में एएनएम (PHMS) नर्सों को हॉस्टल खाली कराते समय पुलिस कार्रवाई की तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिला नर्सों के साथ दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज करना द्रौपदी के चीरहरण जैसा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजद विधायक तेज प्रताप ने फेसबुक लाइव आकर बिहार पुलिस की कार्रवाई को दुशासन जैसा बर्ताव तक बता डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सों के हॉस्टल में जीएनएम को लातों घूंसों से मारने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्तिकरण करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
Recommended Video
पीएमसीएच में एएनएम (PHMS) नर्सों को हॉस्टल खाली कराते समय पुलिस कार्रवाई की तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिला नर्सों के साथ बिहार पुलिस ने दुशासन की तरह दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सों के हॉस्टल में जीएनएम को लातों घूंसों से मारने का काम किया किया गया। पीएमसीएच (PMCH) की जीएनएम छात्राओं के आंदोलन का तेज प्रताप यादव ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) आ गए हैं।
तेज प्रताप यादव ने फेसबुक लाइव (Facebook Live) आकर बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नर्सों की समस्याएं दूर नहीं की गई तो छात्र जनशक्ति परिषद पूरे बिहार में आंदोलन करेगा। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस ने जीएनएम और एएनएम छात्राओं के साथ बदसलूकी की है। उन्हें लात घूंसों से मारा पीटा गया। महिला सशक्तिकरण की बात कहने वालों ने उन्हें अपमानित किया है। उन्होंने कहा पुलिस ने दुशासन की तरह महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके चीरहरण का काम किया है। फेसबुल के सेकंड लालू पेज पर लाइव आए तेजप्रताप घटना का वीडियो अपने मोबाइल दिखाते हुए काफी आक्रोशित दिखे।
राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि महिलाओं को साथ गुंडा-मवालियों जैसा व्यवहार किया गया है। बिहार सरकार जीएनएम बहनों के साथ सरकार सरेआम चीरहरण का प्रयास कर रही है। पुलिस ने जनशक्ति के साथियों पर भी लाठी चार्ज किया। तेज प्रताप ने फेसबुक लाइव में आगे कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो लोग दुम दबाकर भागे। इससे पहले महिलाओं को लात-घूसे से मारा जा रहा था।इस घटना को लेकर राजद विधायक ने कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने आह्वान किया कि जनशक्ति परषिद के लोग सड़कों पर उतरेंगे। पूरे बिहार में आंदोलन करेंगे। तेज प्रताप ने चेतावनी दी अगर नीतीश सरकार नर्सों के लिए व्यवस्था नहीं करेगी तो जनशक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।
पीएमसीएच में नए भवन निर्माण होना है। ऐसे में नर्सिंग छात्राओं का हॉस्टल खाली कराया जा रहा है। वैशाली के राजापाकर में कक्षा और हाजीपुर सदर अस्पताल में प्रशिक्षण लेने की व्यवस्था की गई है। नर्सिंग छात्राएं इसका विरोध कर रही हैं। विरोध कर रही नर्सिंग की छात्राओं और प्रशासन के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। नर्सिंग की दो छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल से अगर वे हटती हैं तो उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications