'टीचर्स ऑफ़ बिहार' के पांच साल पूरे, जारी किया गया एमडीएम कैलकुलेटर, जानिए क्या है महत्व
Teachers Of Bihar: 20 जनवरी 2024 को टीचर्स ऑफ बिहार के "पांच साल, बेमिसाल" पूरे होने के उपलक्ष्य में पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बिहार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने घी के दिए जलाकर अपने बिहार के शैक्षिक बेहतरी के लिए संकल्प लिया।
20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले इस स्थापना महोत्सव की शुरुआत बिहार राज्य प्रार्थना के रचयिता एम. आर. चिश्ती रचित टीचर्स ऑफ बिहार गीत के माध्यम से की गई। इस अवसर पर शिव कुमार (टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर) द्वारा बिहार के शिक्षकों के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) को TOB की वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसमें सभी प्रश्नों के उत्तर की सटीक व्याख्या की गई है।

बिहार के शिक्षकों के लिए पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के सफल क्रियान्वयन एवं सुलभ काग़जी प्रक्रिया के लिए, कैमूर जिले के शिक्षक रिजवान रिजवी के बेटे अमीर हमजा ने एमडीएम कैलकुलेटर का निर्माण किया गया है।
इस कैलकुलेटर के माध्यम से अद्यतन साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार तिथि एवं बच्चों की वर्गवार संख्या के आधार पर सामग्री की मात्रा एवं राशि की गणना का परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। एक महीने तक चलने वाली इस स्थापना महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कैमूर जिले के शिक्षक धीरज कुमार द्वारा टैलेंट हंट सर्च प्रतियोगिता के तहत लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वर्ग 1 से 5 ,6 से 8 एवं 9 से 10 के बच्चें भाग ले सकेंगे। इससे संबधित विस्तृत जानकारी के लिए टीचर्स ऑफ बिहार के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
महोत्सव में पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वो अपने शुभकामना संदेश भी टीचर्स का बिहार की वेबसाइट पर टेस्टिमोनियल टैब में अवश्य प्रेषित करें। वहीं सिवान जिले की शिक्षिका अनुपमा प्रियदर्शिनी एवं किशनगंज जिले की शिक्षिका निधि चौधरी के निर्देशन में काव्य सम्मेलन का आयोजन करवाने जा रही है।
इस आयोजन में बिहार के शिक्षक एवं शिक्षिका भाग ले सकेंगे। स्थापना दिवस पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में टीम लीडर्स, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मॉडरेटर, विभिन्न जिले के डिस्ट्रिक्ट मेंटर्स ने संबोधित किया।
स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का संचालन मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ईटहा की नव नियुक्त शिक्षिका दीप शिखा पाण्डेय ने किया। इसकी जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अररिया जिले के शिक्षक रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।












Click it and Unblock the Notifications