Bihar News: 4 कैटेगरी में बांटे गए शिक्षक, चौथे श्रेणी वाले शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई
Bihar News: बिहार में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में एक लाख से ज्यादा टीचरों ने पास किया। प्रदेश सरकार की तरफ़ से शिक्षकों नियुक्ति पत्र भी दिया गया। कई शिक्षको ने तो नियुक्ती पत्र हासिल करने के बाद स्कूल में सेवा देना शुरू भी कर दिया। वहीं कुछ टीचर्स ने अभी तक योगदान नहीं दिया है।
कई शिक्षक स्कूलों में सेवाएं तो दे रहे हैं, लेकिन छात्रों को सही से तालीम नहीं दे रहे हैं। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग (बिहार) ने शिक्षकों को चार कैटेगरी में बांटा है। श्रेणियों के आधार पर बांटे गए शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की गाज गिरने वाली है। सबसे ज्यादा ख़तरा चौथे श्रेणी वाले शिक्षकों पर मंडरा रहा है।

शिक्षा विभाग की तरफ़ से बनाई गई शिक्षकों की श्रेणी में पहली कैटेगरी में उन शिक्षकों को रखा गया है। जिन्होंने अपॉइंटमेंट लेटर तो ले लिया है, लेकिन विद्यालय में पोस्टिंग लेटर नहीं लिया है। शिक्षा विभाग की तरफ़ से उन टीचर्स को सात दिनों के अंदर पोस्टिंग लेटर लें, नहीं तो कार्रवाई होगी।
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ़ से दिए निर्देश के बाद 7 दिनों में योगदान दें, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा कि वह काम करने के ख्वाहिशमंद नहीं हैं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उनका औपबंधिक नियुक्ति पत्र रद्द कर दी जाएगी।
सूचना में निर्धारित समय अवधि पूरा होने के बाद भी योगदान नहीं देने पर अनुशंसा और नियुक्ति पत्र भी समाप्त करने की कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी कैटेगरी में उन शिक्षकों को रखा गया है, जिन्होंने नियुक्ति पत्र और पोस्टिंग लेटर भी ले लिया है, लेकिन स्कलू में सेवा नहीं दे रहे ।
7 दिनों के अन्दर कर वह योगदान नहीं देते हैं तो आयोग द्वारा की गयी अनुशंसा और इनका औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी रद्द कर दी जाएगी। वहीं तीसरी कैटेगरी में वैसे शिक्षकों को रखा गया है, जिन्होंने नियुक्ति पत्र और पोस्टिंग लेटर लेते हुए स्कूल में योगदान भी दे रहे हैं।
योगदान देने के बावजूद सेवा की मंज़ूरी पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है और वह Computer System पर नहीं हुई और अब गैरहाज़िर माने जा रहे हैं। इन शिक्षकों को शो काउज़ नोटिस दिया जाए कि वह नियुक्ति के बाद भी अपने कार्य स्थल से गैर मौजूद क्यों हैं। 7 दिनों के अंदर योगदान नहीं देने पर यह माना जाएगा कि वह काम करने के ख्वाहिशमंद नहीं हैं और उनकी नियुक्ति ख़त्म की जाए।
3 श्रेणियों तक आने वाले शिक्षकों को ज्यादा परेशानी तो नहीं आने वाली लेकिन चौथी श्रेणी वाले शिक्षकों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। इस श्रेणी में वैसे टीचर हैं, जिन्होंने नियुक्ति पत्र लेकर, पोस्टिंग लेटर भी लिया। इसके बाद स्कूल में सेवा भी दे रहे हैं, पोर्टल पर हाज़िर भी हैं लेकिन स्कूल में मौजूद नहीं हैं। उन शिक्षकों को वजह पूछ कर निलंबित कर, विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 2 महीने के अन्दर बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications