Teachers Day 2023: बिहार के इन डिजिटल गुरुओं के बारे में क्या आप जानते हैं? लाखों में हैं फॉलोअर्स

Teachers Day 2023: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर टीचर से जुड़ी रोचक ख़बरें पढ़ने को मिलती हैं। आज हम आपको बिहार के ऐसे शिक्षकों को बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिहार में लोग डिजिटल गुरु की संज्ञा देते हैं। सोशल मीडिया पर लाखों की तादाद में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। आइए विस्तार से डिजिटल गुरुओं के बारे में जानते हैं।

बिहार की राजधानी पटना के मशहूर शिक्षकों में शुमार किए जाने शिक्षक गुरु रहमान के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं। कोरोनाकाल के दौरान उनके ऑनलाइन कंटेंट से छात्रों को काफी मदद मिली। कोरोनाकाल के दौरान जब सब कुछ बंद हो चुका था।

digital guru teacher of Bihar News

गुरु रहमान टेक्नो फ्रेंडली तो नहीं थे लेकिन छात्रों को मंझधार में कैसे छोड़ देते, यही सोचते हुए उन्होंने अपने छात्रों को यूट्यूब की मदद से पढ़ाना शुरू किया। पहले तो परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे मुश्किलें ख़त्म हुई और बच्चे को शिक्षा मिलने लगी। एक वक्त में 2.50 लाख से पांच लाख छात्र तक ऑनलाइन पढ़ते थे।

ऑनलाइन पढ़ाई का सिलसिला शुरू होने के कुछ ही दिनों में गुरु रहमान के चैनल पर 2.50 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए थे। अभी भी वह यूट्यूब पर ही पढ़ा रहा हैं। इसके पीछे उनका मकसद है कि ऑनलाइन पढ़ाई की मदद से दूरदराज गांव में रहने वाले आर्थिक स्थिति से कमज़ोर छात्र भी पढ़ाई कर सकेंगे। समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाकर शिक्षित करने की ओर गुरु रहमान के पहल की लोग काफी तारीफ भी करते हैं।

IAS अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ऑनलाइन BPSC की तैयारी करवाते हैं, इन्हें भी डिजिटव गुरु की संज्ञा दी जाती है। इनके कंटेंट और छात्रों को मोटिवेट करने के अंदाज़ को लोगों को काफी पसंद आते हैं। डॉ. रंजीत कुमार सिंह के यूट्यूब चैनल पर 4.62 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

राकेश यादव भी मशहूर शिक्षकों में शुमार किए जाते हैं, हर बच्चों को शिक्षा का फायदा मिलने के मकसद से इन्होंने साल 2017 में दिल्ली के मुखर्जी नगर से ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत की थी। 165 से ज़्यादा फ्रेंचाइजीज़ में उनकी क्लास प्रोजेक्टर होती थी। मौजूदा वक्त में उनके 4.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+