पढ़ाते-पढ़ाते टीचर को हो गया छात्रा से प्यार, बदले में मिली खौफनाक मौत

इसी बीच अनिल को शिक्षक और अपनी बहन की प्रेम कहानी के बारे में पता चला। जब इस बात की जानकारी लेने वो शिक्षक के पास पहुंचा तो उसकी जुबान से निकली बातों को सुन वो बेकाबू हो गया।

पटना। बिहार के आरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कोचिंग पढ़ाने के दौरान एक शिक्षक को अपनी ही छात्रा से प्रेम हो गया। प्यार के इजहार के बाद दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे कि इसी बीच छात्रा के भाई को इन दोनों के प्यार की कहानी का पता चल गया और वो गुस्से से आग बबूला हो गया। इसके बाद वो कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के पास पहुंचा, जहां शिक्षक ने उसे शादी करने की बात बताई लेकिन उसके भाई को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद उसके भाई ने क्लास रूम के भीतर ही उसे गोलियों से छलनी कर दिया और फरार हो गया।

Teacher been murdered for love Girl Student

ये घटना तब घटी जब क्लास रूम में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को प्रेम संबंध को लेकर हत्या की बात सामने आई और प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मामला आरा के नगर थाना क्षेत्र का है जहां विशाल सिंह नाम का युवक कोचिंग संस्थान चलाता था। उसी की कोचिंग में पड़ोस के गांव के रहने वाले अनिल कुमार सिंह की बहन अनीता पढ़ने के लिए आती थी। पढ़ाई के दौरान ही इन दोनों में प्यार हो गया और दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा कर बैठे। इसी बीच अनिल को शिक्षक और अपनी बहन की प्रेम कहानी के बारे में पता चला। जब इस बात की जानकारी लेने वो शिक्षक के पास पहुंचा तो उसकी जुबान से निकली बातों को सुन वो बेकाबू हो गया और गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के लिए वो अपने चचेरे भाई उज्जवल सिंह को भी अपने साथ लाया था।

Teacher been murdered for love Girl Student

मामले की जानकारी देते हुए आरा के पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद मामले की तहकीकात करने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। जिसने छानबीन करते हुए हत्याकांड के मामले का पर्दाफाश किया। जिसमें प्रेम संबंध को लेकर शिक्षक की हत्या की बात सामने आई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर ये जानकारी मिली की हत्याकांड का आरोपी आरा में छुपा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करना शुरू कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए हत्या के कारणों को बताया। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल उज्जवल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+