SwaadBiharKa: अमेरिकी एंड्रयू हिक्स के साथ करें सिवान की सैर और चखें 'स्वाद बिहार का'

Swaad Bihar Ka: अपनी मीठी बोली, देसी अंदाज और प्रभावशाली इतिहास के लिए मशहूर बिहार के बारे में कहा जाता है कि यहां का भोजन कोई एक बार चख ले तो वो ता-उम्र उस स्वाद को भूल नहीं पाता है।

केवल देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी इस बात से इत्तफाक रखते हैं, जिसका साक्षात प्रमाण हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू हिक्स, जो कि इन दिनों 'स्वाद बिहार का' चखने के लिए बिहार की सैर कर रहे हैं।मालूम हो कि एंड्रयू हिक्स इन दिनों सिवान में हैं।

Andrew Hicks

उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि उन्हें बिहार का भोजन बहुत आकर्षित करता है इसलिए वो सिवान आए हैं, जहां पहुंचने के बाद वो सबसे पहले एक पुरानी और मशहूर दुकान पर 'मटन-चावल' खाते हैं और इसके बाद वो एक स्टॉल पर ' सिंघाड़ा' यानी कि 'समोसा' खाते हैं, जो कि उनको काफी भाता है।

इसके बाद वो पहुंचते हैं ' अंडे की भुर्जी ' वाले एक स्टॉल पर , भुर्जी खाने के बाद वो बोलते है कि 'ये गजब है, मैं तो यहां पर जॉब करने को भी तैयार हूं, स्वाद बिहार का एकदम लल्लनटॉप है।'

'सच में सिवान के स्वाद ने तो दिल जीत लिया'

इसके बाद उन्हें घर के खाने की याद आती है और वो पहुंचते हैं एक स्थानीय परिवार के घर पर। जहां उन्हें 'प्याज का पकौड़ा' खाने को मिलता है, जिसे खाने के बाद तो एंड्रयू हिक्स उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद एंड्रयू हिक्स बोलते हैं कि ' सच में बहुत मस्त है और यही है असली 'स्वाद बिहार का', जो बाजार में मिलता है, वो कभी भी घर के खाने को हरा नहीं सकता, सच में सिवान के स्वाद ने तो दिल जीत लिया।'

Andrew Hicks

हिक्स का अंदाज देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश

एंड्रयू हिक्स का ये अंदाज देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और वो जमकर उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू हिक्स का जन्म तो अमेरिका में हुआ था लेकिन वो दिल से भारतीय हैं। उनका बचपन बनारस और पटना में बीता है।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए शॉर्ट वीडियो बनाते हैं हिक्स

वो हिंदी, मैथिली और भोजपुरी भाषा को काफी अच्छी तरह से बोल लेते हैं। उनके पिता ने बनारस हिंदू विवि से पढ़ाई की थी और इसके बाद वो पटना में मिथिला पेंटिंग के बिजनेस से जुड़े थे इसलिए एंड्रयू हिक्स का बचपन भारत में बीता है और वो यहां की हर बात को काफी अच्छी तरह से समझते हैं। वो इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए शॉर्ट वीडियो बनाते हैं।

'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' से सम्मानित हैं एंड्रयू हिक्स

उनके इंस्टाग्राम पर इनके करीब 1.1M फॉलोअर्स हैं, आपको बता दें कि उन्हें पीएम मोदी की ओर से 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+