Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार काग्रेंस में बड़ी टूट, अशोक चौधरी सहित चार MLC ने छोड़ी पार्टी, JDU में शामिल

पटना। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के राजग छोड़ने के बाद अब बिहार कांग्रेस में भूचाल मचा है। कांग्रेस के चार विधान पार्षदों ने पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्‍व में कांग्रेस छोड़ अपना अलग गुट बनाने का आवेदन विधान परिषद के उपसभापति को दिया है। उन्‍होंने कहा कि अब वे जदयू में शामिल होकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार की सेवा करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने चारों को निष्‍कासित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, और हमारे पार्टी में शामिल होने के आग्रह को स्वीकार करने के लिए उनके आभारी हैं।

बिहार काग्रेंस में बड़ी टूट, अशोक चौधरी सहित चार MLC ने छोड़ी पार्टी, JDU में शामिल

कांग्रेस छोड़ने का आवेदन देने वालों में अशोक चौधरी के साथ एमएलसी तनवीर अख्तर, रामचंद्र भारती, दिलीप चौधरी का नाम है। अशोक चौधरी ने बताया कि जब वे अध्यक्ष बनाए गए उस वक्त विधान परिषद में कांग्रेस की संख्या शून्‍य थी। उनकी मेहनत से चार विधायकों वाली पार्टी 27 पर पहुंची। उन्‍होंने कहा कि अध्यक्ष का टर्म पूरा होने पर वे इस्तीफा देने को तैयार थे, पर उन्‍हें बेइज्जत कर हटाया गया।

अशोक चौधरी ने कहा कि वे राहुल गांधी के कहने पर मौन थे, लेकिन विधयक दल की बैठक में जब उन्‍हें अपमानित किया गया तो पार्टी छोडने का फैसला किया। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के इस फैसले का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मैंने शाम में पांच बजे ही विधान परिषद के सभापति से मिलकर अलग गुट की मान्यता देने की अपील कर चुके थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+