राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का होगा अंतिम संस्कार, शामिल नहीं होंग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!
Sushil Modi News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री औऱ भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है। शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
दिल्ली एम्स से भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का शव निकल चुका है। पटना एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से 12 बजे तक पटना एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शाम पांच बजे पटना पहुंचने वाले हैं। सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में वह भी शामिल होंगे।

इसी बीच ख़बर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज के सभी तय कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया गया है। नीतीश कुमार आज पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे।
राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार होना है। इसमें भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत नहीं करेंगे। वहीं आज उनकी पत्नी की पुण्यतिथि भी है। नीतीश कुमार हर साल उन्हें श्रद्धांजलि देने जाते थे। लेकिन आज वहां जाने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक इन सभी कार्यक्रमों से दूरी बनाए जाने को लेकर उनकी ख़राब सेहत का हवाला दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से सीएम नीतीश कुमार लगातार चुनाव प्रचार में जुटे थे। इस वजह से तबीयत बिगड़ गई है।
थकान और कमजोरी की वजह से सीएम नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसलिए सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि पिछले बीते कई महीने से सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे थे। दिल्ली एम्स में उन्होंने 13 मई रात 9:29 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें यूरिनरी ब्लैडर कैंसर था।
आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जा रहा है। पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।9 अप्रैल 2024 को दिल्ली एम्स में सुशील मोदी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सुशील मोदी के परिवार में उनकी पत्नी जेसी मोदी, दो बेटे उत्कर्ष तथागत और अक्षय अमृतांशु हैं।
सुशील मोदी के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। सुशील मोदी के निधन को देश की सियासत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।












Click it and Unblock the Notifications