शहाबुद्दीन का केस लडेंगे जेठमलानी, सुशील मोदी ने उठाए सवाल

बिहार। वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का केस लड़ने को लेकर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

sushil

भाजपा के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शहाबुद्दीन का उदाहरण देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों शह देने का आरोप लगाया है।

सुशील मोदी ने कहा कि कई गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे राजद नेता शहाबुद्दीन का केस वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी लड़ेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या नीतीश उन्हें रोक सकते हैं। उन्हें जेठमलानी को रोकना चाहिए।

मोदी ने कहा कि जेठमलानी राजद और जदयू के समर्थन से राज्यसभा से सदस्य बने हैं। अब वही जेठमलानी शहाबुद्दीन की जमानत खारिज करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में उनका बचाव करेंगे।

शहाबुद्दीन की बीवी को चुनाव लड़ाना चाहते थे नीतीश

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश को अपराधियों से कोई परेशानी नहीं है। नीतीश तो शहाबुद्दीन की पत्नी हीना को विधानसभा का चुनाव अपनी पार्टी से लड़ाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज ने उनकी जमानत के बाद ट्रांसफर करा लिया। पूरे प्रदेश और खासकर सीवान में दहशत का माहौल है लेकिन सरकार शहाबुद्दीन के सभी केस बिहार से बाहर भेजने को तैयार नहीं है।

सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से कहा कि वो अपराधिक छवि के शहाबुद्दीन को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रहे हैं। जबकि उनको उम्रकैद तक हो चुकी है।

सीवान के पूर्व विधायक और सांसद शहाबुद्दीन को 11 साल के बाद हाल ही में जमानत मिली है। राजद नेता शहाबुद्दीन को सीवान का बाहुबली नेता माना जाता है। शहाबुद्दीन पर अपहरण और हत्या समेत 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शहाबुद्दीन के जेल से छूटन के बाद बिहार में विपक्षी पार्टी भाजपा इसे बिहार में जंगलराज की वापसी बताते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साध रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+