बिहारः देर रात कमरे में गैर मर्द के साथ थी महिला तभी आ पहुंचे गांव के लोग फिर दोनों का सिर मुंडवाया
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के लक्ष्मीनिया पंचायत में पंचायत समिति की सदस्य के पति को गांव की ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद दोनों को आधा गंजा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव वालों ने पीटा
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनियां के मौजूदा पंचायत समिति की एक सदस्य के पति को गांव के ही एक महिला के घर में ग्रामीणों ने देर रात आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर स्थानीय लोग और पंचायत में सरेआम समाज के सामने उनके बाल और मूंछ मुंडवाई गई और रस्सी से बांधकर जमकर पीटा।

पति काम के चलते रहता है बाहर
पीड़ित पुरुष का अपने पड़ोस की महिला के घर आना-जाना लगा रहता था और इस बात की जानकारी सभी लोगों को थी। महिला का पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। जो पिछले 8 महीने से घर नहीं आया है। सोमवार की रात को भी पीड़ित युवक महिला के घर गया हुआ था। फिर आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोगों ने युवक के काट दिए मूंछ
इस पूरे मामले पर सुपौल एसपी मनोज कुमार को वीडियो फुटेज मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिये हैं। वीडियो के आधार पर देर रात पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के सामने उनसे दंड पूर्वक माफीनामा लिखवाया गया और उनके बाल व मूंछ को आधा काट दिया गया। साथ ही महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications