घर से भागकर आई प्रेमिका से मिलने नहीं आया प्रेमी, घर लौटते वक्त लड़की से गैंगरेप

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के गांव में लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की का सहरसा जिले के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते मंगलवार को लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग आई थी, जिसके बाद वो शुक्रवार को पिपरा थाना क्षेत्र में प्रेमी का पूरे दिन इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी नहीं आया।

प्रेमी से मिलने आई थी लड़की

प्रेमी से मिलने आई थी लड़की

प्रेमी के न आने पर लड़की पैदल ही घर के तरफ निकल गई। इसी दौरान गम्हरपुर बस्ती के आगे रास्ते में उसे युवक मिला और उसे रात भर सहारा देने की बात कही और उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान सुनसान जगह देकर लड़की के साथ रेप किया गया। घटना के दौरान युवक के दो दोस्त भी मौजूद थे। लड़की आरोपितों को पहचान नहीं पाई।

लड़की से किया गैंगरेप

लड़की से किया गैंगरेप

गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता खून से लथपथ चीखती-चिल्लाती हुई सड़क की तरफ दौड़ी। जहां त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक चौकीदार ने लड़की को त्रिवेणीगंज थाना पहुंचाया। फिर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल और बयान के लिए सुपौल अस्पताल लाया। गैंगरेप के मामले में महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि लड़की के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता लड़की द्वारा किसी तरह की पहचान नहीं बता पाने के कारण पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+