Success Story: 11 बार कंपटीशन में फेल हुईं सरिता, नहीं मानी हार...अब बनी रेलवे में बड़ी अफसर
कई बार हम एक-दो प्रयासों में फेल होने के बाद हार मान लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि, विफलता के बाद भी वह कोशिश करना नहीं छोड़ते हैं। बिहार के गया जिले की रहने वाली सरिता कुमारी इसी कोशिश की एक मिसाल हैं। सरिता ने बिना कोचिंग लगातार मेहतन के बल पर अपना मुकाम हासिल किया है।
सरकारी नौकरी की चाह में सरिता पिछले कई सालों से कड़ी मेहनत कर रही थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। वे एक के बाद एक 11 परीक्षाओं में फेल हुई। फिर भी उन्होंने अपने धैर्य को नहीं खोया आखिरकार उन्हे अब नौकरी मिल ही गई।

बिहार के बेहद गरीब परिवार से आने वाली सरिता कुमार ने बिहार पुलिस, आरपीएफ, एनटीपीसी, दारोगा समेत 11 नौकरियों के लिए एग्जाम दिया। गया जिले के भोक्तौरी गांव की रहने
सरिता कुमारी का सेलेक्शन सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। सरिता का यहां तक पहुंचने का सफर बेहद ही मुश्किलों भरा रहा है। सरिता जिस गांव में रहती हैं। वहां पर पढ़ाई का कोई खास माहौल नहीं है।
शादी के बाद ससुराल में रहकर पढ़ाई कर रहीं सरिता हर रोज 5 किलोमीटर दूर बांके बाजार पढ़ने जाती थीं। इससे पहले वे अपने घर का सारा काम निपटाती थीं। जिसमें खाना बनाने और जानवरों के लिए खेत से चारा भी शामिल था। इसके बाद सरिता रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कई एग्जाम दिए। करीब दर्जनभर नौकरी का रिटेन तो निकाल लेती थीं लेकिन कभी इंटरव्यू तो कभी मेरिट की वजह से वो सेलेक्ट नहीं हो पाती थीं।
ससुराल में रह रही सरिता को अपने परिजनों से भी बहुत सहयोग मिला। जिसके चलते उन्होंने एक साल गया में रहकर भी कंपटीशन की तैयारी की। सरिता ने आखिरकार बीते सितंबर में ईस्टर्न रेलवे में नौकरी हासिल कर ली। उनका सेलेक्शन सचिवालय सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के तौर पर हुआ। अब वो पटना सचिवालय में अफसर के तौर पर काम करेंगी।
यही नहीं सरिता के अलावा उनके पति विनोद कुमार की भी नौकरी लगी है। विनोद बताते हैं कि वो अपने गांव के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी रेलवे में नौकरी लगी। सरिता ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उन्हें अपने माता-पिता से और शादी के बाद पति और ससुराल वालों का समर्थन मिला। उनके ससुर हमेशा उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे।












Click it and Unblock the Notifications