छात्र की पिटाई का मामला: नालंदा में छुपा था बेरहम शिक्षक अमरकांत, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

पटना पुलिस ने छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में संज्ञान लिया।

पटना, 7 जुलाई 2022। बिहार की राजधानी में शिक्षा के नाम पर छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई के लिए मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया था। आयोग के निर्देश के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में 5 वर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

पटना पुलिस ने छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक अमरकांत कुमार उर्फ कृष्णा उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटना पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को तेल्हाड़ा (नालंदा) से गिरफ्तार किया गया।

जय पब्लिक स्कूल सह कोचिंग संस्थान का मामला

जय पब्लिक स्कूल सह कोचिंग संस्थान का मामला

आरोपी शिक्षक का नाम अमरकांत कुमार जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र का निवासी है। पूरे मामले की जानकारी देते पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि पटना पुलिस को 2 जुलाई 2022 को एक वीडियो मिला था। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा था कि 1 नाबालिंग छात्र की बेरहमी से पिटाई हो रही है। शिक्षक अपने ही संस्थान में पढ़ने वाले छात्र की बेदर्द तरीक़े से पिटाई कर रहा था। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में पता चला की धनरूआ थाना क्षेत्र स्थित जय पब्लिक स्कूल सह कोचिंग संस्थान का मामला है।

नालंदा ज़िले में छुपा हुआ था आरोपी शिक्षक

नालंदा ज़िले में छुपा हुआ था आरोपी शिक्षक

पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के बाद जल्लाद शिक्षक अमरकांत कुमार अपने चाचा मनोज कुमार के घर में छिपा हुआ था। ग़ौरतलब है कि उसके चाचा का घर नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस ने बुधवार को उसे नालंदा ज़िले से गिरफ़्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपी शिक्षका अमरकांत के खिलाफ आईपीसी धारा के साथ-साथ जस्टिस जुविनाइल एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

आरोपी शिक्षका जया पब्लिक स्कूल का प्राचार्य है और इसके साथ ही वह स्कूल में ही कोचिंग सेंटर भी संचालित करता है। पुलिस ने स्कूल के कंप्यूटर, फर्नीचर और सभी दस्तावेज़ जब्त कर लिए हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शिक्षक ने दिलखुश नाम के नाबालिग़ छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी। जल्लाद शिक्षक ने पिटाई करते हुए छात्र के बदन पर डंडा तक तोड़ दिया था। इसके बाद भी उसका मान नहीं भरा तो थप्पड़, लात-घूंसे और कोहनी से पिटाई करने लगा। बेरहम शिक्षक की पिटाई से छात्र को सीने, पीठ और रीढ़ में गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: बिहार: 2021 में शिक्षिका के साथ हुई थी अश्लील हरकत, 2022 में शिक्षक पर लटक गई तलवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+