Inter-caste Marriage: अंतर्जातीय विवाह पर 1 लाख रुपये दे रही राज्य सरकार, योजना पर क्या बोली पब्लिक

Inter-caste Marriage In Bihar: बिहार में लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

बिहार सरकार अब अंतर्जातीय विवाह करने पर 1 लाख रुपये दे रही है। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के इन्फॉर्मेशन और पब्लिक रिलेशन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर इस बाबत वीडियो पोस्ट भी किया गया है।

State government is giving Rs 1 lakh on inter-caste marriage public opinion on Inter-caste Marriage

बिहार की एनडीए सरकार की अंतर्रजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना पर वन इंडिया हिंदी ने आम जनता की राय जानने की कोशिश की। कुछ ने इस योजना को सही बताया तो किसी ने इस ग़लत ठहराया। ज्यादातर अगड़ी जाती के लोगों ने कहा कि सरकार की ये योजना बहुत ही ग़लत है।

अंतर्रजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना समाज में ग़लत नीतियों को बढ़ावा देने के बराबर है। जैसे समाज में लोग दूसरे समुदाय के लोग प्रेम विवाह कर लेते हैं। इससे एक दूसरे समुदाय के प्रति ग़लत संदेश जाता है। अब सरकार ने ऐसी योजना ला दी है, जिससे बालिग युवक-युवती अंतर्जातीय विवाह करेंग और 1 लाख रुपये पाएंगे। ऐसे में प्रेम विवाह को बढ़ावा मिलेगा।

कुछ समुदाय के लोगों ने कहा कि इस योजना का मकसद समाज में जाति को लेकर नफरत के माहौल को ख़त्म करना है। ऐसा करने से लोगों के बीच जो एक जात की दीवार बनी हुई है, वह टूटेगी। वहीं पिछड़े और अति पिछड़े समुदाय के लोगों ने कहा कि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही अच्छी योजना है।

हमेशा से बड़ी जाति के लोग छोटी जाति के लोगों को दबाते आ रहे हैं। अब समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा। जातिय सियासत पर लगाम लगेगी, जनता प्रदेश के विकास के हित के मुद्दों पर वोट करेगी। किसी समुदाय विशेष की सियासत का ज़ोर नहीं चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+