Vaishno Devi Train: वैष्णो देवी यात्रा की बना रहे हैं योजना? बिहार रूट से नई विशेष ट्रेनें शुरू, जानिए डिटेल्स

Special Train for Vaishno Devi Trip from Bihar: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा और गुवाहाटी के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह विशेष ट्रेन 6 जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी।

खगड़िया से वैष्णो देवी के लिए विशेष ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए यह ट्रेन वैष्णो देवी की यात्रा को सुगम बनाएगी। रेलवे लगातार इस रूट पर विशेष ट्रेनें चला रहा है, और यह नई घोषणा यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी।

Special Train for Vaishno Devi Trip from Bihar

कटारा से रवाना होगी ट्रेन: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04606 और 04605) 6 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04606, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल चेलगी।

6 जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को कटरा से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04605, गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल, 9 जून से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से खुलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

ट्रेन का समय सारणी: ट्रेन संख्या 04606, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल, कटरा से रात 9:30 बजे रवाना होगी। यह जम्मूतवी, अंबाला, बरेली, लखनऊ, गाजीपुर, छपरा और हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 3:25 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसके बाद, यह 3:55 बजे बेगूसराय, 4:38 बजे खगड़िया और 5:38 बजे नवगछिया होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 04605, गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल बनकर चलेगी। यह गुवाहाटी से रात 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:18 बजे किशनगंज, 10:25 बजे कटिहार, 12:18 बजे खगड़िया, 12:50 बजे बेगूसराय और 1:30 बजे बरौनी होते हुए कटरा पहुंचेगी।

खगड़िया के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक सुविधाजनक विकल्प है, जो उन्हें वैष्णो देवी की यात्रा को आसानी से पूरा करने में मदद करेगी। यह विशेष ट्रेन गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यात्री रेलवे की वेबसाइट या अन्य माध्यमों से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+