Bihar News: चुनाव में टेक्नोलॉजी प्रयोग पर रहेगा खास ध्यान, ‘शैडो जोन’ से जुड़े मसले भी होंगे हल

Lok Sabha Chunav Bihar: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में भी आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी तेज़ कर दी है। इसी क्रम में गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी बैठक की।

स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्र पर संचार व्यवस्था और नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के मकसद से जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में शैडो जोन से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

Special focus will be on use of technology in elections, issues of shadow zone will also resolved

ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन 2019 और बिहार विधान सभा 2020 का शैडो जोन ( वैसे क्षेत्र जहां दूरसंचार का सुविधा उपलब्ध नहीं है), उन जगहों (शैडो ज़ोन) में दूरसंचार सेवा उपलब्ध करवाने के लिये दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो सर्विसेज, आईडिया, वोडाफोन सहित अन्य कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क बहाल करवाने के लिये अपेक्षित कदम उठाने का निर्देश दिया गया। इस साल होने वाले लोक सभा चुनाव के पहले शैडो जोन वाले बूथों पर खुद विजिट कर नेटवर्क बहाल करवाने का कार्य करें।

USOF योजना के तहत एयरटेल नेटवर्क द्वारा 12 स्थानों पर टावर लगाया गया है। इसके अलावा बीएसएनएल नेटवर्क द्वारा 4 स्थानों पर टावर लगवाने के कार्य करवाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से इमामगंज, बाराचट्टी, फतेहपुर, डुमरिया के स्थान शामिल हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आशना, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी एव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गए कुल 24 कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी एव नोडल अधिकारी के साथ बैठक करते हुए कई निर्देश दिए हैं।

डीएम गया ने कहा कि अपने अपने कोषांग के क्या-क्या कार्य हैं, चुनाव के दौरान क्या-क्या जरूरी निर्देश गाइडलाइंस हैं, उन सभी का विवरण कोषांग वार भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है, उसे हर हाल में सभी अधिकारी पढ़ ले। इस बार के चुनाव में pwds मतदाताओं को विशेष व्यवस्था किया जा रहा है।

हर बूथ स्तर पर व्हील चेयर की व्यवस्था रखी जा रहा है। बीएलओ द्वारा pwds मतदाताओं के लिये रजिस्टर संधारित करवाया जा रहा है। बूथवार सूची बनाने का निर्देश दिया है। इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटर बढ़ाने एव टेक्नोलॉजी को प्रयोग करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+