Bihar News: Tejashwi Yadav के 34वें जन्मदिन पर कटेगा ख़ास केक, धूमधाम से जश्न की तैयारी शुरू
Bihar News, Deputy CM Tejashwi Yadav 34th Birthday: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन है। तेजस्वी यादव के जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश के सभी ज़िलों में राजद कार्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है। विभिन्न राजद कार्यालयों में बैलून, रंगबिरंगी लाइट्स और गेंदा फूल से सजावट की जा रही है।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौक़े पर प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं और ज़िले के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। राजद नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 34वें जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए यादगार पार्टी की जा रही है।

राजद कार्यालय में पार्टी के मद्देनज़र उत्सव समारोह के तौर पर मनाने की तैयारी चल रही है। तेजस्वी के जन्मदिन की तैयारी राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह संभाल रहे हैं। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री की 34वें जन्मदिवस के मौक़े पर 34 पाउंड का केक काटेगा। बर्थ डे पार्टी का जश्न एक यादगार लम्हा होने वाला।
राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव को भगवान लंबी उम्र दे, वह युवाओं के हित में सोच रहे हैं, उनके लिए अहम फ़ैसले ले रहे हैं। रोज़गार का वादा किया तो उसे भी पूरा कर रहे हैं। हम लोगो चाहते हैं कि जल्द से जल्द तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की कुर्सी से सीएम की कुर्सी पर बैठें, ताकि प्रदेश की तस्वीर बदल सके।












Click it and Unblock the Notifications