Bihar Politics: बिहार विधानसभा अध्यक्ष के लिए किन नामों की चर्चा, अध्यक्ष BJP से तो उपाधयक्ष JDU से?

Bihar Political News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए से हाथ मिलाते हुए नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रविवार को सीएम नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें पूर्वी मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नाम काफी सुर्खियों में है।

नीतीश कुमार के साथ संतोष सुमन के अलावा सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं डॉ प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय विधायक) ने भी शपथ ली। जिसमें 6 कैबिनेट मंत्री, दो उपमुख्यमंत्री शामिल है।

Speaker of Bihar Assembly name in discussion, the Speaker from BJP and the Deputy Speaker from JDU?

सीएम नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों की पहली सूची जारी होने के बाद अब लोगों की निगाह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नामों पर टिकी हुईं हैं। सूत्रों की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कोटे से हो सकते हैं, वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड के खाते से होने की उम्मीद है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नामों में सबसे ऊपर भाजपा नेत्री पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणू देवी का नाम है। वहीं अन्य नामों को बनिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का नाम भी सामने आ रहा है। इसके अलावा ब्राह्मण समुदाय से आने वाले विनोद नारायण झा भी बिहार विधानसभा अध्यक्ष की रेस में देखे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+