सानिया किन्नर बनीं पुलिस में होमगार्ड, कभी गांव वालों ने ताना देकर भगाया, खाकी वर्दी देख कर रहे सैल्यूट
Bihar Kinnar Sonia became police: जिस सानिया को कभी गांव में 'नाचने वाली' कहकर ताने मिले, जिनके सपनों को किन्नर कहकर कुचल दिया गया, आज उसी सोनिया किन्नर ने इतिहास रच दिया है। सोनिया बिहार पुलिस में थर्ड जेंडर कैटेगरी में भर्ती होने वाली होमगार्ड हैं। पुलिस में होमगार्ड की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब सोनिया अपने गांव पहुंची तो जिन आंखों में उनके लिए नफरत और उपेक्षा थी, आज उन्हीं आंखों में सम्मान नजर आया, और वही हाथ जो कभी उन्हें भगाने को उठे थे, आज सोनिया को खाकी वर्दी में सैल्यूट कर रहे हैं।
सानिया किन्नर की यह कहानी सिर्फ नौकरी पाने की नहीं, बल्कि पहचान, आत्मसम्मान और समाज की सोच बदल देने वाले साहस की कहानी है। बिहार पुलिस में भर्ती होने के बाद सोनिया के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें किन्नर समाज की इस बेटी को खूब सम्मान मिल रहा है। इन वीडियोज में कोई सोनिया की आरती उतार रहा है तो कोई इन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहा है।

सोनिया ट्रेनिंग कर पहुंची गांव, हुईं भावुक
तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म को दिए गए इंटरव्यू में सोनिया काफी भावुक नजर आईं। ट्रेनिंग पूरी करके अपने किन्नर समाज के साथियों के पास पहुंचने पर जब भव्य स्वागत किया गया तो उनकी आंखें नम हो गईं। सोनिया ने कहा, मैंने अपने जीवन में बहुत दुख देखें, बहुत अपमान सहा, लोग नाचने वाली किन्नर कहकर मुझसे नफरत करते थे।
सोनिया ने बताया कि वो ताउम्र ऐसी जिंदगी नहीं बिताना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने पढ़ाई की। बिहार सरकार द्वारा जैसे ही थर्ड जेंडर को पुलिस में भर्ती करने का अवसर दिए जाने को ऐलान किया तभी मैंने फॉर्म भरकर दिन-रात मेहनत शुरू कर दी।
मैथ आनर्स में BSC कर रही सोनिया बनना चाहती हैं दरोगा
सोनिया ने बताया जब परीक्षा की तैयारी के लिए भागती-दौड़ती थी, तब भी लोग मजाक बनाते थे लेकिन मैं उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ती रही। आज मैं अपनी ट्रेनिंग पूरी कर होमगार्ड बन चुकी हूं। सोनिया ने बताया वर्तमान समय में वो मैथ ऑनर्स में बीएससी फाइनल इयर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा मेरा सपना बिहार पुलिस में दरोगा बनने का है।
पेट पालने के लिए चलाती थी आर्केस्ट्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनिया किन्नर छपरा (Chapra) में सुरव (Surav) एरिया रहने वाली है। सोनिया ने बताया कि पेट पालने के लिए वो अपने साथियों के साथ मिलकर सोनिया आर्केस्ट्रा चलाती थी और उसी से हम सबका पेट पलता है। मेरे साथ के अन्य साथी पढ़ें-लिखें नहीं हैं इसलिए वो अभी भी आर्केस्ट्रा चलाएंगे।
कब से शुरू हुई बिहार पुलिस में थर्ड जेंडर की भर्ती?
बिहार पुलिस में किन्नरों की भर्ती की शुरुआत साल 2021 में हुई। पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को पुलिस भर्ती में शामिल करने की नीति लागू की, जिसमें भर्ती फॉर्म में ये थर्ड जेंडर विकल्प जोड़ा गया और हर 500 पदों पर एक सीट ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई। इसके बाद किन्नर अभ्यर्थियों को कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अब होमगार्ड जैसे पदों पर भर्ती का अवसर मिला। 2024 में तीन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को सब-इंस्पेक्टर के रूप में चयन किया गया। वहीं 2025 में 2 पुलिस में निकाली गई भर्तियों में सोनिया का सलेक्शन हुआ। बिहार पुलिस में समावेश और समानता की नई मिसाल कायम की है।












Click it and Unblock the Notifications