थाली में सांप! बिहार में MDM योजना को लेकर बड़ी साजिश, पति के साथ मेहरून निशा का षड्यंत्र, जानिए वजह
बिहार में प्रधानमंत्री मध्याह्न भोजन योजना को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। मामले में प्रशासन ने रसोइया मेहरून निशा और उसके पति के खिलाफ एक्शन लिया है।
Conspiracy regarding MDM scheme in Bihar: बिहार के अररिया में एक साथ करीब 100 बच्चे अस्पताल पहुंचे गए थे। मामला एमडीएम के तहत उपलब्ध कराए जा रहे भोजन में सांप मिलने का है। जहरीला भोजन खाने से फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में कई बच्चें भर्ती किए गए। मामले की जांच कर रही टीम ने अब इसको लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया।
अररिया में एमडीएम के भोजन में सांप मिलने के मामले में फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने कहा कि रसोइया और उसके पति दोनों को नामजद किया गया है। ये प्रधानमंत्री एमडीएम योजना को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है।

मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी रसोइया और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल रसोइया मेहरून निशा और उसके पति दोनों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मामले की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 18 बच्चों को खाना परोसने के बाद जब 19वें बच्चे के थाली में परोसा गया तो उसमें सांप दिखा। जिससे बच्चे डर गए। कुछ देर बात एक के बाद एक कई बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। स्थिति देख प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। करीब 100 बच्चों को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
घटना 27 मई की है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रसोईया मेहरून निशा के पति मुर्तजा ने साजिश के तहत जानबूझकर खाने में सांप मिलाया था। ये सरकार की पीएम पोषण योजना को बदनाम करने और कानून व्यवस्था को खराब करने की एक बड़ी साजिश थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 18 बच्चों भोजन देने के बाद 19वें बच्चे के खाने में सांप मिला। जांच टीम ने कहा कि ये एक साजिश थी, जो पूरी तरह से सुनियोजित थी। बाद में अस्पताल पहुंच सभी बच्चे पेट में दर्द की एक जैसी बात कही, जो की रटी रटाई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि
'साजिश' की वजह
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत छात्रों ने ही साजिश का सच बता दिया। बच्चों ने बताया कि विद्यालय परिसर में सांप लाने वाला रसोइये का पति का पति था। बाद में इसे ही खाने में मिला दिया गया। जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया। रिपोर्ट में कहा गया कि घटना ऐसे वक्त में हुई जब एनजीओ और प्रधानाचार्य के बीच तालमेल अच्छे नहीं रहे।












Click it and Unblock the Notifications