पटना के बाद सीवान में गैंगरेप की घटना से शर्मसार हुआ बिहार, 7 लोगों ने हैवानियत कर वीडियो किया वायरल
सीवान। बिहार के सीवान जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला से गैंगरेप कर रहे सात लोगों का वीडियो वायरल हो गया है। घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पीड़ित महिला की तरफ से अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। जबकि गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजधानी पटना में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां 8 लोगों ने शराब के नशे में महिला के साथ गैंगरेप किया था फिर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था।
Recommended Video

गैंगरेप का वीडियो हुआ वायरल
गैंगरेप का वीडियो वायरल होने पर एसपी अभिनव कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। इसके लिए आंदर, असांव, हसनपुरा, रघुनाथपुर और जीरादेई थाने के पदाधिकारियों की टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आदेश दिया है।

सात लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव के नहर के पास चकरा झाड़ी में महिला से सात लोगों का दुष्कर्म करते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक महिला के साथ जबरदस्ती मारपीट व गाली-गलौज भी कर रहे हैं। इस वीडियो के संबंध में पुलिस का कहना है कि 17 अगस्त को ही घटना का वीडियो बनाया गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
जहां पर आरोपितों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस इस बात की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों से महिला ने अभी तक आरोपितों के खिलाफ आवेदन नहीं दिया। पुलिस वायरल वीडियो में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चार युवक गिरफ्तार
वहीं वीडियो में वायरल फोटो की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसपी अभिनव कुमार का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें पुलिस की एक टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शामिल किसी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं कुछ घंटों बाद आंदर थाना ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है एसपी ने पुष्टि की है










Click it and Unblock the Notifications