सीतामढ़ीः DM आवास के सामने महिला ने की मनचले की जमकर धुनाई
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा में ठीक डीएम आवास के सामने एक मर्दानी ने एक मनचले को जमकर सबक सिखाया। पिछले 5 दिनों से एक मनचला महिला को लगातार तंग कर रहा था और आते-जाते उस पर फब्तियां कस रहा था। फिर गुरुवार की देर शाम को मनचला मर्दानी के हत्थे चढ़ गया और मर्दानी ने मनचले को जमकर सबक सिखाएं और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
इसके बाद उसे घसीट कर थाने तक ले गई। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए लेकिन मनचले को बचाने के लिए किसी ने भी हिम्मत नहीं दिखा। महिला तकरीबन आधा घंटा तक मनचले को पिटती रही और उसे सबक सिखाती रही।
इस दौरान मनचला लगातार महिला से माफी मांगता रहा। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और मनचले को अपने अपने साथ थाने ले गई। सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा के कुमार चौक डीएम आवास के निकट पर हुई इस घटना की चर्चा चारों तरफ खूब हो रही है और लोग इस मरदानी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
वहीं वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर में जुट गई है। दरअसल, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद महतो की हत्या उनके साहू धर्मशाला स्थित मकान में घुसकर चाकू से गोदकर कर दी।
घर में खाना बनाने आने वाली दाई जब आई तो इंजीनियर राजेन्द्र महतो का क्षत-विक्षत शव देखते ही शोर मचाने लगी तब जा कर आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महनार के एसडीपीओ रजनीश कुमार एवं महनार थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।
घटना के संबंध में महनार के एसडीपीओ रजनीश कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर की हत्या चाकू से गोदकर घर में ही कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने लूटपाट के दौरान हत्या से इनकार किया। कहा कि पुलिस जांच कर रही है, जो भी इस घटना में शामिल होगा उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहरहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आलीशान मकान में इंजीनियर राजेन्द्र महतो अकेले ही रहते थे। एक दाई खाना बनाने के लिए आती थी।
सोनीपतः पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार लड़कियों से रेप करने का आरोप