बिहारः सीतामढ़ी में मॉब लिंचिंग, गांव वालों ने रंगदारी मांगने आए दो बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी ( Sitamarhi ) जिले में मॉब लिंचिंग ( Mob Lynching ) की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अपराधियों को गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मयूरबा गांव की है। बताया जा रहा है कि मयूरबा गांव निवासी उपेंद्र यादव से दो अपराधी हथियार के साथ रंगदारी मांगने पहुंचे थे।

जब अपराधियों ने हथियार से उपेंद्र यादव को मारने की कोशिश की तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सैंकड़ों की संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए और दोनों अपराधियों को पीटना शुरू कर दिया। गांव वालों ने दोनों अपराधियों को इतनी बुरी तरह से पीटा की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना था कि दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों के हुजूम के समक्ष उनकी हिम्मत टूट गई और वे गांव वालों के हत्थे चढ़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी नेपाल के निवासी थी। अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मयूरवां गांव निवासी उपेंद्र यादव होमगार्ड के जवान के साथ-साथ व्यवसायी भी हैं। इनसे पिछले चार-पांच दिन पहले से रंगदारी मांगी जा रही थी। उसी रंगदारी के सिलसिले में दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर उनके सामने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications