राहुल-तेजस्वी संग दिखें CPI(ML) नेता दीपांकर भट्टाचार्य, जानकी मंदिर में पूजा न करने पर उठे सवाल
Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में इस समय मतदाता सूची से लाखों नाम काटे जाने का मामला बड़ा राजनीतिक विवाद बन चुका है। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर कांग्रेस ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है, जो गुरुवार, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंची। यात्रा में विपक्षी एकजुटता का नज़ारा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक साथ माता जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
CPI(ML) के महासचिव और बिहार विधानसभा में 12 विधायकों वाली पार्टी के नेता दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya)। जो राहुल गांधा के साथ तो मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने मंदिर में प्रवेश न करने का फैसला किया और मुख्य द्वार पर ही अपनी गाड़ी में बैठे रहे।

दीपांकर भट्टाचार्य बने चर्चा का केंद्र
इस पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सीपीआई (एमएल) के महासचिव और बिहार विधानसभा में 12 विधायकों वाली पार्टी के नेता दीपांकर भट्टाचार्य। वह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ यात्रा में तो शामिल हुए, लेकिन उन्होंने माता जानकी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश न करने का निर्णय लिया और मुख्य द्वार पर ही अपनी गाड़ी में बैठे रहे।
उनका यह रुख न केवल वहां मौजूद लोगों को हैरान कर गया, बल्कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी बहस का विषय बन गया।
मतदाता सूची से नाम काटने पर गंभीर आरोप
दीपांकर भट्टाचार्य ने इस मौके पर कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को जनता से "जबरदस्त प्रतिक्रिया" मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के नाम पर बिहार में करीब 1.5 से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ सीधा खिलवाड़ है और जनता आने वाले चुनाव में हर वोट का इस्तेमाल करके इस सरकार को सबक सिखाएगी।
"हर वोट से देंगे सरकार को जवाब": भट्टाचार्य
भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 1.5 से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से काट दिए गए हैं।
इसे उन्होंने लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने की "साजिश" है। सीपीआई (एमएल) नेता ने साफ कहा कि "हमारी मांग है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उन्हें तुरंत जोड़ा जाए। जब चुनाव आएगा, तो जनता हर वोट का इस्तेमाल इस सरकार को सबक सिखाने के लिए करेगी।"
"डबल इंजन की सरकार ने दिया डबल धोखा"
CPI(ML) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "डबल इंजन की सरकार ने बिहार को डबल धोखा दिया है। यह धोखेबाज सरकार जनता को गुमराह कर रही है। अब इस सरकार को गद्दी से हटाना और बदलाव लाना बेहद जरूरी हो गया है।"
सीतामढ़ी में इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य की मौजूदगी ने विपक्षी एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। कांग्रेस, राजद और वाम दल इस मुद्दे पर एक सुर में एनडीए सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications