सीतामढ़ी एनकाउंटरः दारोगा दिनेश राम की हत्या का मुख्य आरोपित गुजरात से गिरफ्तार
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बहुचर्चित मुठभेड़ में शहीद दारोगा दिनेश राम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित शिवम उर्फ टुकटुक को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते 24 फरवरी को जिले के मेजरगंज के क्वारी गांव में शराब कारोबारी के साथ मुठभेड़ हुआ था, जिसमें दारोगा दिनेश राम शहीद हो गए थे।बता दें कि बीते 24 फरवरी को हुई मुठभेड़ में दारोगा शहीद हो गए थे और इस घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

करीब डेढ़ महीने बाद सीतामढी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पाने में सफलता पाई है। बीते 24 फरवरी को मेजरगंज के क्वारी में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गई हुई थी। इसी दौरान अचानक शराब माफियाओं से मुठभेड़ हो गई, जिसमें मेजरगंज में तैनात दारोगा दिनेश राम शहीद हो गए थे, जबकि इस घटना में एक चौकीदार लालबाबू पासवान को गोली लगी थी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मेजरगंज थाना में शराब कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इस मामले के एक आरोपी रंजन सिंह की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी. लेकिन, रंजन सिंह को गोली किसने मारी आज तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में क्वारी गांव के ही मुकुल सिंह, अभिषेक और टूटू को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications