परीक्षा से पहले धड़ाये 'मुन्ना भाई गैंग' के सदस्य, फिल्मी अंदाज़ में Exam पास करवाने की करते थे डील
Competitive Exam, Munna Bhai Solver Gang: बिहार के 37 ज़िलों में रविवार को सिपाही बहाली भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा हो रही है। परीक्षा से पहले ही पुलिस ने शातिर 'मुन्ना भाई, सॉल्वर गैंग' धर दबोचा है। प्रदेश के कई ज़िलो में एग्ज़ाम को लेकर सॉल्वर गैंग सक्रिय हो गए थे, जो फिल्मी अंदाज़ में परीक्षा पास करवान की लाखों रुपये में डील करते थे।
एक सप्ताह के अंदर बिहार पुलिस ने कई ज़िलों से सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है, हाल ही में बेगूसराय और सारण ज़िले से शातिर गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवाक को बिहार के समस्तीपुर ज़िला से सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार करने के ठिकाने पर छापेमारी की तो, तो सेटअप देख वह भी हैरान रह गई। वह लोग सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने की योजना पर काम कर रहे थे। 24 से ज़्यादा अभ्यर्थियों से एग्ज़ाम पास कराने के लिए लाखों रुपये की डील हुई थी।
पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पास से 10 वॉकी टॉकी, 10 वॉकी टॉकी चार्जर, 20 वॉकी टॉकी का एंटीना, 32 ब्लूटूथ (मक्खी इयर फोन) समेत इलेक्ट्रॉनिक उपक्रण बरामद है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर प्रभारी पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बताया कि सॉल्वर गैंग की सूचना मिली थी। कुछ लोगों का गिरोह सिपाही बहाली परीक्षा में पास कराने की सेटिंग कर रहा था। अभ्यर्थियों झांसा देकर मोटी रकम वसूल कर, उन्हें ब्लूटूथ समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैय करवा रहा था। सूचना के अधार पर शिवम कुमार (रोसड़ा डीएसपी) के नेतृत्व में SIT गठित कर कार्रवाई की।
सागर कुमार झा ने सॉल्वर गैंग के गिरफ्तार 4 लोगों के पास से कई अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड, एजुकेशनल सर्टिफिकेट की कॉपी, ब्लैंक चेक, पेन ड्राइव समेत कई अन्य चीज़ें बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता भी कबूल कर ली है।
सॉल्वर गैंग के लोग परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सिस्टम मुहैया कराने के अवज़ एजुकेशनल सर्टिफिकेट और 20 से 25 हजार रुपये एडवांस लेते थे। परीक्षा के बाद दो से ढाई लाख रुपये, इसके बाद लास्ट मे सेलेक्शन के लिए 5 से 7 लाख रुपये लेने की उन्होंने अभ्यर्थियों से डील कर रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications