13 KG सोना जब्त मामले में चौंकाने वाला खुलासा, भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े तार और बड़े अधिकारी भी शामिल!
Bihar Gaya Airport: बिहार हत्या लूट के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, वहीं तस्करी के मामले भी सामने आने लगे है। गया एयरपोर्ट पर 13 किलो सोना ज़ब्त किया गया है। मामले की जांच में परत दर परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोना तस्कर के तार भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हैं। इसके साथ ही बड़े अधिकारियों के शामिल होने की संभावान जताई जा रही है।
भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सोना तस्कर रैकेट के तार की जांच केंद्रीय एजेंसी DRI कर रही है। मामले की जांच में अभी तक पता चला है कि गोल्ड रैकेट तस्कर गिरोह को कुणाल किशोर संचालित कर रहा था। गया ज़िला के शास्त्री नगर में जेल प्रेस के पास लेन नं-1 का निवासी है।

इस तस्करी में उसका सहोयगी मो.हसन है जो कि बनिया पोखर नदवी मंज़िल में रहता है। ग़ौरतलब है कि मो. हसन के घर से ही छापेमारी के दौरान 10 लाख कैश और डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर बरामद हुए थे। वहीं कुणाल भोजपुरी फिल्म का प्रोड्यूस करता है।
अभय अराध्या फिल्म प्रोडक्सन लिमिटेड नाम से प्रोडक्शन हॉउस चलाता है। उसके प्रोडक्शन से 'मर्यादा सात फेरो की' फिल्म भी आने वाली है। इस पूरे मामले की जांच में पता चला की वह तस्करी के रुपये को फिल्म निर्माण में लगा देता था। इस काम को करते हुए 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका है।
बैंकॉक और बर्मा जैसे कई देशों से वह करोड़ों रुपये की सोना तस्करी कर ला चुका है। आपको बता दें कि पहले वह एयर इंडिया एयरलाइंस में बतौर ट्रैफिक सहायक काम करता था। यहीं से उसने तस्करी का खेल शुरु किया और कुछ दिनों बाद नौकरी छोड़ दी। भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर बन गया।
विभिन्न देशों से आरोपी कुणाल गया सोना मंगवाता था, इसके बाद यहां से दूसरी जगह सप्लाई किया करता था। कुणाल के पूरे गिरोह की तलाश की जा रही है। गया एयरपोर्ट के भी कुछ लोगों के जुड़े होने के साथ बड़े अधिकारियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में भी जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications