शादी के 5 दिन बाद ही चचेरे भाई के साथ फरार हो गई दुल्हन, कमरे में ढूंढता रहा दूल्हा
शेखपुरा। बिहार के शेखपुर जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के बंधन को तार-तार कर दिया है। ससुराल आई दुल्हन शादी के पांच दिन बाद ही अपने दुल्हे को छोड़ चचेरे बाई के साथ फरार हो गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में दुल्हन चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, 5 फरवरी को शादी हुई थी। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती की शादी शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के लड़के से हुई थी।

इन दोनों की शादी घरवालों की रजामंदी से हुई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आ गई। शादी होने के बाद चार दिन तक सबकुछ सही तरीके से चल रहा था और दुल्हन अपने ससुराल में थे। लेकिन शादी के पांचवें दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की अपने चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हुई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दुल्हन के पिता ने पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई। दरअसल, दुल्हन के पिता ने थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था और पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 फरवरी को दुल्हन जब अचानक गायब हो गई तो दुल्हा और उसके घरवालों ने खोजबीन शुरू की। फिर उन्होंने देखा कि कमरे से जेवरात भी गायब हैं। पति ने तुरंत दुल्हन के पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दुल्हन के पिता आनन-फानन में लड़की के ससुराल पहुंचे। खोजबीन में पता चला कि दुल्हन अपने ही चचेरे भाई के साथ फरार हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications