Bihar News: ‘मुझे धोखा दिया है, पहले भी ऐसा कर चुकी है’, BJP नेता को चूना लगा गई नई नवेली दुल्हन
Bihar News: बिहार के किशनगंज से लुटेरी दुल्हन का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां भाजपा नेता राकेश कुमार गुप्ता ने अपनी नई नवेली दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता का आरोप है कि उसकी पत्नी नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई।
लुटेरी दुल्हन का मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब राकेश ने 10 दिसंबरको किशनगंज एसपी से शिकात की, इससे पहले उन्होंने 7 दिसंबर को आदर्श थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ईशा मोदक 6 दिसंबर से लापता है। राकेश का आरोप है ईशा ने उसे और उसके परिवार को धोखा दिया है।

पहले भी किसी दूसरे आदमी के साथ ऐसा ही किया है। हालांकि, ईशा की मां इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राकेश और ईशा की सिर्फ़ सगाई हुई थी, शादी नहीं हुई थी। वह पैसे लेने का आरोप भी झूठा है।
किशनगंज में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी 35 वर्षीय राकेश कुमार गुप्ता ने इस साल 19 अप्रैल को 23 वर्षीय ईशा मोदक से कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद उन्होंने मंदिर में पारंपरिक रस्में पूरी कीं और 10 मई को शादी की पार्टी रखी।
राकेश के अनुसार, ईशा शादी के कुछ समय बाद ही अपने मायके चली गई थी, लेकिन कभी-कभार वापस आ जाती थी। उसकी माँ ने कथित तौर पर उसे यह कहकर हतोत्साहित किया कि वह ईशा को तभी रहने देगी जब राकेश उनके मौजूदा टिन के ढांचे की जगह एक स्थायी घर बनाएगा।
राकेश ने बताया कि उसने कई बार ईशा के परिवार को पैसे दिए हैं। उसने जमीन खरीदने के लिए भी पैसे दिए हैं। 3 दिसंबर को उसने ईशा के मायके में उसे पांच लाख रुपए दिए। यह पैसे उसके बिजनेस पार्टनर राहुल के लिए थे। लेकिन ईशा पैसे लेकर गायब हो गई और तब से उसे नहीं देखा गया।
ईशा की मां का कहना है कि उनकी बेटी 6 दिसंबर को चिकित्सा कारणों से सिलीगुड़ी गई थी और तब से उसका कोई पता नहीं है। वह किसी भी गलत काम या कथित वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने से साफ इनकार करती हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि दोनों पक्ष ईशा के लापता होने से जुड़ी घटनाओं के बारे में परस्पर विरोधी बयान दे रहे हैं। पुलिस फिलहाल राकेश की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications