Sharda Sinha Birth Place: बिहार के इस जिले से था शारदा सिन्हा का ख़ास कनेक्शन, कही थी दिल को छू लेने वाली बात

Sharda Sinha Birth Place Connection: बिहार की शान और पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा मधुर गीतों के साथ साथ असल जिंदगी में भी मधुर और सकारात्मक थी। उनके स्नेही और सकारात्मक व्यवहार ने बेगूसराय जिला के सिहमा गांव में उनके वैवाहिक घर के निवासियों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

शारदा की अपने परिवार के प्रति प्रतिबद्धता और सिहमा में छठ उत्सव में उनकी वार्षिक भागीदारी ने गांव के साथ उनके गहरे जुड़ाव को उजागर किया। बेगूसराय के ग्रामीण, जहां शारदा सिन्हा को बहुत प्यार करते थे, वहीं उन्हें न सिर्फ उनकी मधुर धुनों के लिए बल्कि हर किसी के प्रति उनकी गर्मजोशी और दयालुता के लिए भी याद कर रहे हैं।

Sharda Sinha had a special connection with begusarai Bihar latest news today in hindi

बेगूसराय सिहमा गांव (शारदा सिन्हा का ससुराल) के लोगों से यादें काफी जुड़ी हुई है। सिहमा गांव में उनके निधन की मातम सा पसरा हुआ है। हर साल वह अपने ससुराल छठ का त्यौहार मनाने आती थी, लेकिन अब छठ का त्यौहार मनाने आना सिर्फ यादों में रह गया है।

ग्रामीण बताते हैं कि शारदा सिन्हा बहुत ही सरल स्वभाव की थीं, वह हर किसी से मिलती-जुलती और अपने सकारात्मक विचारों से लोगों को भाव विभोर कर देती थी। खासकर बेगूसराय जिले से उनका गहरा लगाव रहा। तबीयत खराब होने से पहले उन्होंने अपने घर की देखभाल करने वाले लोगों से दिल की बात कर के गई थीं।

शारदा सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही वह दिल्ली से लौट कर अपने घर "सिहमा" आएंगी और आगामी छठ का त्योहार मिलजुल कर मनाएंगे, लेकिन ऐसा शायद भगवान को मंजूर नहीं था। लोक गायिका शारदा सिन्हा संस्कारी सुशील, सकारात्मक विचार की बहू थी जिन्होंने अपने गांव में मिसाल कायम की थी।

जब भी वह त्यौहार के समय अपने घर आती थी तो वह बुजुर्गों और बच्चों को "आप" जैसे शब्द प्रयोग कर अच्छे से पेश आती थी। लोग कहते हैं कि जितना अच्छा उनका गीत होता था उतना ही अच्छा उनका स्वभाव था, लोगों के साथ मधुर अंदाज़ में मुलाक़ात करती थी।

बेगूसराय के लोग आज भी उन्हें बहुत ही मान सम्मान के साथ याद करते हैं, आपको बता दें कि लोक गायिका शारदा सिन्हा, सिहमा गांव निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी थी। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में हुआ था। कुछ महीने पहले ही उनके पति ब्रजेश सिंह का निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+