कद्दावर नेता शरद यादव की हालत नाजुक, सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में थे भर्ती
पटना । बिहार के कद्दावर नेता और लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बता दे कि बीते 21 सितंबर को उनकी सांस लेने की समस्या आने के बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी तबीयत पिछले महीने से ही खराब चल रही है। बीते 24 सितंबर को पत्र जारी कर शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव उर्फ सुभाषिनी बुंदेला ने अपने पिता की सेहत खराब होने की सूचना दी थी।
Recommended Video
साथ ही कहा था कि उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है।वहीं 15 अगस्त को शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने ट्वीट कर कहा था कि ''हमारे आदरणीय पिता शरद यादव जी की तबीयत कुछ समय से नासाज चल रही है व कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती हैं। आपकी दुआओं से वह बेहतर महसूस कर रहे हैं व जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे। उनकी अनुपस्थिति में मेरे अनुज शांतनु ने परंपरागत रूप से दिल्ली आवास पर झंडोत्तोलन किया।''
उसके बाद दो सितंबर को उन्होंने शरद यादव के घर लौटने की सूचना दी थी। उन्होंने लिखा था कि ''मसीहा लौट आया है"। आप सब की निरंतर प्राथनाओं और दुआओं से हमारे पिता आदरणीय शरद यादव स्वस्थ और दुरुस्त होकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। उनकी सेहत पहले से अब काफी बेहतर है।''
उसके बाद सांस लेने की समस्या होने पर दोबारा 21 सितंबर को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार के इस कद्दावर नेता की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सुभाषिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं को शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की ऋणी हूं, जिन्होंने ना केवल मेरे पिता का हालचाल जाना, बल्कि अस्पताल प्रशासन के भी नियमित संपर्क में रहे। साथ ही उन्होंने आशीर्वाद दिया।''
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने फोन कर शरद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
बिहार विधानसभा चुनाव: RJD-कांग्रेस के बीच अंतिम दौर की बातचीत, इसी हफ्ते होगा सीटों का एलान