शहाबुद्दीन को सीवान जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया , देखिये अंदर की तस्वीरें
शाहबुद्दीन को रात के अंधेरे में बेऊर जेल शिफ्ट किया गया उसके बाद तिहाड भेजा गया। शहाबुद्दीन को 2:47 बजे सीवान जेल से बाहर निकालते हुए काले मोटे शीशे से लैस सूमो गाड़ी में यहां से ले जाया गया।
पटना। राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने चंदा बाबू और आशा रंजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए बिहार की सीवान जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अब पुलिस प्रशासन ने शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहाबुद्दीन को देर रात 2 बजे भारी पुलिस बलों के साथ सीवान जेल से निकालते हुए पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया और शनिवार शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल लाया गया।


प्रशासन ने जैसे ही शहाबुद्दीन को सीवान जेल से निकाला तो जेल में उनके समर्थक गेट तक डटे रहे। वहीं शहाबुद्दीन की सुरक्षा में कई थानेदार भी सिवान से पटना बुलाए गए थे। जेल से निकालने की निगरानी के लिए मौके पर एएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीओ भूपेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।
















Click it and Unblock the Notifications