स्कूल डायरेक्टर की करतूत आई सामने, पता चला क्यों केबिन में बुलाता था छात्राएं

जिसके बाद ये पता चला कि वो और भी कई छात्राओं के साथ ऐसा कर चुका है। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। इससे पहले लोगों ने उसकी मास्टरी निकाली।

पटना। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के डायरेक्टर-प्रिंसिपल द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। रोजाना स्कूल की छात्राओं को उंगली से इशारा कर वो अपने केबिन में बुलाता था और बातचीत के क्रम में उसे अपने जाल में फंसाते हुए अश्लील हरकत करने लगता था। इसी तरह कल उसने आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को इशारे से अपने कैबिन में बुलाया और बात पढ़ाई से शुरू की और शरीर को टच कर अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो किसी को भी ना बताने की धमकी देते हुए कहां कि अगर कोई भी इसके बारे में कुछ जाना तो तुम्हारा कैरियर बर्बाद कर दूंगा।

School Director-Principal exposed by Girl Students

डायरेक्टर के केबिन से किसी तरह वो अपनी इज्जत बचाकर बाहर निकली नाबालिक छात्रा ने एक शिक्षक से मोबाइल मांगकर अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। फिर परिजनों के साथ-साथ आस-पास के लोग भी वहां पहुंचे और प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद ये पता चला कि वो और भी कई छात्राओं के साथ ऐसा कर चुका है। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर की रहने वाली नाबालिग छात्रा प्रतिमा (काल्पनिक नाम ) जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल का डायरेक्टर शशि भूषण शर्मा अक्सर लड़कियों को अपने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ करता था। हालांकि प्रिंसिपल की धमकी की वजह से किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया लेकिन कल प्रतिमा को उसने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। जब प्रिंसिपल उसे अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत कर रहा था तभी वो जोर-जोर से रोने लगी। जिसे देख प्रिंसिपल ने उसे धमकी देते हुए छोड़ दिया। फिर वो प्रिंसिपल के चेंबर से रोती हुई बाहर निकली।

प्रतिमा ने अपने दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। तो उसे पता चला कि वही नहीं उससे पहले भी वो क्लास की कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। फिर शिक्षक के मोबाइल से उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी और जानकारी मिलते ही परिजन गांव वालों के साथ वहां पहुंच गए। स्कूल पर रोड़ेबाजी करते हुए डायरेक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए जमकर धुनाई की। इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि डायरेक्टर के खिलाफ आठवीं क्लास की तीन छात्राओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। साथ ही छात्राओं ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर के साथ-साथ और भी एक दो शिक्षक ऐसे हैं जो अक्सर लड़कियों से अश्लील बातें किया करते हैं। ये सभी फिजिकल टेस्ट के बहाने बुलाते हैं और शरीर को छूते हैं। वहीं होमवर्क चेक करने के बहाने वो इन लड़कियों को अकेले केबिन में बुलाकर अश्लील बातें भी करते हैं। छात्राओं को छोड़ स्कूल कि शिक्षिकाओं को भी इसने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इसी का नतीजा है कि इसके स्कूल में कोई भी शिक्षिका 2-3 महीने से ज्यादा नहीं टिकती है। वहीं छात्राओं के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कुकर्मी शिक्षक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+