Sasaram lok sabha Seat: BJP लहराएगी जीत का परचम,या ‘कांग्रेस का हाथ’ होगा मज़बूत, जानिए इतिहास
Sasaram Lok Sabha Seat History And Profile: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी 40 सीटों पर राजनीतिक पार्टियों ने सियासी मंथन शुरू कर दिया है। सियासी गलियारों में सीटों पर हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको बिहार की सासाराम लोकसभा सीट का इतिहास का इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।
मोदी लहर के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी छेदी पासवान ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा से उन्होंने ही सीट पर क़ब्ज़ा जमाया था। पहली बार 1952 में कांग्रेस प्रत्याशी जगजीवन राम ने शाहाबाद दक्षिण सीट के तौर पर जीत का दर्ज की थी। वहीं 1952 में कांग्रेस के राम सुभाग सिंह शाहाबाद दक्षिण सीट के तौर पर पार्टी का परचम बुलंद किया था।

यह ग़ौर करने वाली बात है कि साल 1952 से 1984 (दो बार छोड़कर) जगजीवन बाबू इस क्षेत्र से सीट पर जीत का परचम लहराते रहे। 1952 से 1971 तक उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पार्टी का परचम बुलंद किया। 1977 से 1980 में जनता पार्टी की टिकट पर जीत दर्ज की। 1984 में फिर से कांग्रेस (जे) के टिकट पर जीत का परचम लहराया।
1989 और 1991 के चुनाव में जनता दल की टिकट पर छेदी पासवान जीत दर्ज की। साल 1996, 1998 और 1999 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुनि लाल ने जीत का परचम लहराया। वहीं 2004 और 2009 के चुनाव में कांग्रेस की मीरा कुमार ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी छेदी पासवान ने जीत दर्ज की।
सासाराम लोकसभा सीट के सियासी इतिहास में इस क्षेत्र का सबसे प्रतिनिधित्व जगजीवन बाबू ने ही किया है। इस सीट के मौजूदा सांसद छेदी पासवान हैं। आपको बता दें कि इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें भभुआ, मोहनिया, चेनारी, चैनपुर, सासाराम और करगहार का नाम शामिल है।
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में 6 में से 3 सीट (सासाराम, मोहनिया और भभुआ) राजद ने क़ब्ज़ा जमाया। वहीं दो सीटें (चेनारी और करगहार) में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 1 सीट (चैनपुर) से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इस लोकसभा सीट पर 70 फीसदी से ज्यादा हिंदू, 25.58 फीसदी मुस्लिम, इसके अलावा सिख, जैन, इसाई और बुद्ध समुदाय की आबादी शामिल है।
इस लोकसभा सीट के सांसदों के सूची
1952: जगजीवन राम, कांग्रेस (शाहाबाद दक्षिण सीट)
1952: राम सुभाग सिंह, कांग्रेस (शाहाबाद दक्षिण सीट)
1957: जगजीवन राम, कांग्रेस
1957: राम सुभाग सिंह, कांग्रेस
1962: जगजीवन राम, कांग्रेस
1967: जगजीवन राम, कांग्रेस
1971: जगजीवन राम, कांग्रेस
1977: जगजीवन राम, जनता पार्टी
1980: जगजीवन राम, जनता पार्टी
1984: जगजीवन राम, कांग्रेस
1989: छेदी पासवान, जनता दल
1991: छेदी पासवान, जनता दल
1996: मुनि लाल, भाजपा
1998: मुनि लाल, भाजपा
1999: मुनि लल्ल, भाजपा
2004: मीरा कुमार, कांग्रेस
2009: मीरा कुमार, कांग्रेस
2014: छेदी पासवान, भाजपा
2019: छेदी पासवान, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications