सासारामः प्रेमी से शादी कर लड़की ने जारी किया वीडियो, कहा- मायके वालों से हमारी जान को खतरा है
सासाराम। बिहार के सासाराम जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रेड लाइट एरिया के परविार की युवती ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। अब युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती प्रियांशु ने वीडियो में बताया है कि मायके वालों से उसको और उसके पति को जान का खतरा है। मायक के लोगों ने पहले भी ससुराल वालों के साथ मारपीट की है। अब पति के साथ-साथ पूरे परिवार की जान को खतरा है।

युवती ने वीडियो में बताया है कि उसका परिवार उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलना चाहते हैं। उसके परिवार में ऑर्केस्ट्रा और देह व्यापार का धंधा करते हैं। पीड़िता रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कडजन की रहने वाली है। दो दिन पहले घर से वह भाग गई थी। फिर अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में जाकर शादी कर ली। इसके साथ ही अपने परिजनों को शादी की फोटो और वीडियो भेज दिया। लेकिन इसके बाद लड़की के परिजन और भड़क गए और लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर जी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लड़की प्रियांशु ने अपने प्रेमी विक्की से अपनी मर्जी से शादी करने की बात कबूल की है। लड़की का कहना है कि उसके घर वाले आर्केस्ट्रा तथा देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। उसे भी जबरन देव व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते हैं। इसी वजह से वह भागकर प्रेमी विक्की के साथ शादी की है।
प्रेमी युगल की शादी के बाद प्रेमिका के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने शिवसागर थाना में भी आवेदन दिया है, जिसमें कोर्ट में शादी का प्रमाण भी दिया है। प्रियांशु ने वीडियो में पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उसकी मदद नहीं की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications