बिहारः शराब के नशे में डांसर के साथ जमकर दो दारोगा ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

पटना। एक तरफ जहां नीतीश सरकार शराबबंदी को सफल बताने में जुटी हुई है। वहीं उन्हीं के प्रदेश की पुलिस इन कोशिशों में पलीता लगा रही है। ताजा मामला सारण जिले के जलालपुर के कोप ताना क्षेत्र का है, जहां शरारबंबदी को सफल बनाने में जुटे दारोगा खुद ही शराब के नसे में बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं। वर्दी में ही डांसर के साथ डर्टी डांस करने लगे। इस थाने के 2 दारोगा (SI) शराब के नशे में एक नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहे थे।

saran two sub inspector dance video viral with liquor mafia

यह वीडियो बुधवार की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दो दारोगा वर्दी में शराब के नशे में ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। डांस कर रहे एक दारोगा अभी कोपा थाने में ही तैनात हैं, जबकि दूसरे दारोगा का 3 महीने पहले ही दिघवारा में तबादला हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो एक आर्केस्ट्रा संचालिका के डेरा पर का है, जिसमें कोपा का ही एक बड़ा शराब माफिया भी मौजूद है। वारल वीडियो में शराब कारोबारी के साथ-साथ दोनों दारोगा भी डांसर के साथ ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एसआई (ASI) सुनील कुमार ठाकुर और बेचन सिंह इस वीडियो में एक नर्तकी के साथ जमकर अश्लील ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कोपा थाने में पदस्थापित SI सुनील ठाकुर शराब कारोबारियों के साथ अक्सर आर्केस्ट्रा संचालकों के डेरा पर प्राइवेट पार्टी में शामिल होते हैं। कोई शागिर्द इनका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो काफी पुराना है, लेकिन वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान कर ली गई है। इनमें एक सुनील ठाकुर कोपा थाना तो बेचन सिंह दिघवारा में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+