Bihar News: BDO पास 65 लाख की संपत्ति, घर से 1 किलो सोना बरामद, निगरानी टीम भी हैरान
Vigilance Raid In Saran News In Hindi: बिहार में सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाटार के आरोपों की ख़बर भी देखने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के सारण का है, जहां तैरया के प्रखंड विकास पदाधिकारी के घर पर निगरानी टीम ने छापे मारी की है।
BDO के घर से एक किलो सोना के जेवर बरामद हुए हैं, इसके साथ ही प्रॉपर्टी के कई दस्तावेज़ भी मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक निगरानी टीम ने बीडीओ के दफ़्तर, घर और ससुराल में एक साथ छापेमारी की है। तरैया प्रखंड कार्यलाय, बीडीओ के मढ़ौर स्थित आवास और हाजीपुर में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में छापेमारी हुई है।

30 अक्टूबर को बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। कृष्ण कुमार सिंह ( प्रखंड विकास पदाधिकारी) पर अपनी आया से 85 फीसद ज्यादा संपत्ति होने का आरोप लगा है। बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सारण और वैशाली जिले में बीडीओ तरैया प्रखंड के ठिकानों पर छापेमारी की।
बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि अचानक उनके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह छापेमारी के दैरान ग़ैर हाज़िर थे। गल़त आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है। जांच में वह निगरानी टीम की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि बीडीओ के ठिकानों पर जांच के लिए निगरानी टीम ने आग्रह की थी, इसके बाद एसडीपीओ मढौरा डॉ प्रेरणा सिंह ने की तरफ़ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके बाद बीडीओ दफ्तर, घर और ससुराल में छापेमारी की गईय़ वहीं विनोद कुमार (डीएसपी, निगरानी विभाग) ने बताया कि बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उनकी संपत्ति 65 लाख रुपये बताई गई है। जो कि बीडीओ की आय से काफी ज़्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications